{"_id":"5e2c573e8ebc3ec6e85806ad","slug":"pakistan-can-create-trouble-using-drone-on-republic-day-amritsar-news-pkl364310189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ व अन्य सुरक्षा एजेंसी ने सीमावर्ती गावों,कस्बों व शहरों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की लागु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ व अन्य सुरक्षा एजेंसी ने सीमावर्ती गावों,कस्बों व शहरों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की लागु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ-साथ सीमा रेंज पुलिस ने 71वें गणतंत्र दिवस समारोह में देश विरोधी ताकतों के नापाक मंसूबों को असफल करने के लिए पाकिस्तान के साथ सटी सीमा, सीमावर्ती गावों, कस्बों शहरों में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियों ने विशेषकर गुरदासपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत सुरक्षा बल तैनात किये है, जहां पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सीमा पार से गणतंत्र दिवस के कार्यों को बाधित करने के प्रयास की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया की हाल के दिनों में भारतीय क्षेत्र में पाकिस्तानी ड्रोन से हथियार, गोला-बारूद फेंकने की कई घटनाएं हुई हैं। ड्रग्स और कुछ उपकरण भी भारतीय सीमा में फेंके गए है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पाकिस्तान की कुख्यात सुरक्षा एजेंसी आईएसआई ड्रोन का उपयोग कर सकती है। सीमा पर तैनात बीएसएफ इस प्रकार की किसी भी घटना का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।
सुरक्षा कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती के अलावा, विशेष रूप से क्रॉस-बॉर्डर फिदायीन द्वारा उपयोग किए जाने वाले संवेदनशील बिंदुओं पर सर्विसिंग उपकरण और सेंसर स्थापित किए गए हैं। आतंकवादियों ने 2016 में पठानकोट वायुसेना बेस और दीनानगर पुलिस स्टेशन पर हमला किया गया था। वहां भी कड़ी सुरक्षा कर दी गई है।
बॉर्डर रेंज के महानिरीक्षक, पुलिस, एसपीएस परमार ने कहा कि ड्रोन की अपनी सीमाएं हैं। वे बिना देखे ही इस क्षेत्र में गहराई से घुसने में सक्षम हैं। क्योंकि यह एक नया खतरा है। इस खतरे को लेकर उपयुक्त व्यवस्था की गई है। स्थानीय पुलिसकर्मी सीमावर्ती गांवों में लोगों के संपर्क में हैं। लोगों को ड्रोन या अन्य संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के बारे में सतर्क किया गया है। सूत्रों ने जानकारी दी है कि पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए न तो बीएसएफ और न ही पुलिस तंत्र के पास कोई तकनीक है।
विज्ञापन
पुलिस विभाग के सूत्रों ने यह भी बताया कि सिख फॉर जस्टिस द्वारा संविधान की प्रतियां जलाने की दी गई धमकियों के बाद अलगाववादियों व पूर्व में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल रहे लोगों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है।
हवाई अड्डे पर भी सुरक्षा कड़ी
श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है। एयरपोर्ट टर्मिनल में जाने वाले मुख्य मार्ग पर पंजाब पुलिस के नाके में गाड़ियों की कड़ी जांच के बाद ही उन्हें आगे जाने दिया जा रहा है। टर्मिनल के प्रवेश व निकासी द्वार के बाहर सीआईएसएफ के जवान अति आधुनिक हथियारों के साथ निगाह रखे हुए है। सीआईएसएफ व पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ियां निरंतर गश्त कर रही है। हवाई अड्डे की पाती में स्थित एतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में भी श्रद्धालुओं के जाने पर पाबंदी लगा दी गई हैं। विजटरों को भी टर्मिनल के भीतर नहीं जाने दिया जा रहा।