फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   One arrested for murder by fraudulently calling from home, one absconding

धोखे से घर से बुलाकर हत्या करने वाला गिरफ्तार, एक फरार

Thu, 20 Jan 2022 11:01 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
One arrested for murder by fraudulently calling from home, one absconding
लोहड़ी से पहली रात सदर थानाक्षेत्र के 88 फुट रोड इलाके में घुर से बुलाकर युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इसके दूसरे साथी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। इस मामले में 88 फुट रोड के रहने वाले सतनाम सिंह ने 12 जनवरी की रात को बताया कि उनका लड़का गुरसेवक सिंह अपनी पत्नी के साथ जालंधर में रह रहा है।
विज्ञापन

वह 12 जनवरी को घर में लोहड़ी पर्व मनाने आया था। रात करीब 11:30 बजे मूलरूप से बटाला के गांव हरदोझंडे व हाल में गुरुहरसराए एवेन्यू में रहने वाला अर्शदीप सिंह उनके लड़के को बुलाने आया कि उसे नवदीप सिंह उर्फ डिंपल बुला रहा है। आरोपी के साथ उनका बेटा चला गया। देर रात करीब 1 बजे उन्हें पता चला कि गुरसेवक को किसी ने गोली मार दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि गोली मारे जाने के बाद किसी ने उनके बेटे को स्विफ्ट अस्पताल दाखिल करवा दिया, जहां अगली सुबह उसे अमनदीप अस्पताल रेफर कर दिया। अमनदीप अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में गुरसेवक की मौत हो गई। उन्हें पता चला कि अर्शदीप ने उनके लड़के को धोखे से घर से बुलाया और नवदीप ने अपने रिवाल्वर से गुरसेवक को गोली मारी, जो उसके पेट में लगी। सदर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद एक आरोपी नवदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed