{"_id":"63b300e574caad37da67960b","slug":"now-devotees-will-be-able-to-submit-their-passport-to-sgpc-till-11-amritsar-news-pkl473162380","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: अब श्रद्धालु एसजीपीसी के पास 11 तक अपना पासपोर्ट जमा करा सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: अब श्रद्धालु एसजीपीसी के पास 11 तक अपना पासपोर्ट जमा करा सकेंगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। एसजीपीसी ने खालसा पंथ के सृजना दिवस (वैशाखी) के अवसर पर पाकिस्तान में गुरुधाम की यात्रा पर जाने वाले सिख तीर्थयात्रियों के लिए पासपोर्ट जमा करने की तारीख बढ़ा दी है। अब श्रद्धालु 11 जनवरी 2023 तक अपना पासपोर्ट एसजीपीसी के पास जमा करा सकेंगे। इससे पहले पासपोर्ट जमा करने की तारीख 31 दिसंबर 2022 तक तय की गई थी।
गौरतलब है कि हर साल अप्रैल के महीने में पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब में खालसा स्थापना दिवस मनाने के लिए शिरोमणि कमेटी द्वारा सिख तीर्थयात्रियों का जुलूस भेजा जाता है। एसजीपीसी के सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि वैशाखी के अवसर पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालु अब 11 जनवरी 2023 तक शिरोमणि कमेटी मुख्यालय में अपना पासपोर्ट जमा करा सकेंगे। उन्होंने कहा कि सिख श्रद्धालु एसजीपीसी से अपना पासपोर्ट सत्यापित करवाएं और पासपोर्ट के साथ पहचान के प्रमाण के तौर पर आधार कार्ड, वोटर कार्ड या राशन कार्ड की फोटोकॉपी और हालिया पासपोर्ट साइज फोटो भेजें। उन्होंने संगत से अपील की है कि वे निर्धारित समय के भीतर उनके पास पासपोर्ट और आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां भेजें, ताकि समय पर अधिक से अधिक वीजा जारी करवाए जा सकें।