{"_id":"6207e8fa7aa38e3dcc28c5b4","slug":"now-congress-does-not-ask-sidhu-sidhu-s-family-will-not-ask-after-20-majithia-amritsar-news-pkl441867234","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कांग्रेस सिद्धू को नहीं पूछती, 20 के बाद सिद्धू का परिवार नहीं पूछेगा- मजीठिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कांग्रेस सिद्धू को नहीं पूछती, 20 के बाद सिद्धू का परिवार नहीं पूछेगा- मजीठिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। अमृतसर विधानसभा हलके की हॉट सीट पूर्वी में शिअद उम्मीदवार बिक्रम मजीठिया ने चन्नी पर तंज कसते हुए कहा कि सीएम कहते हैं कि वे साउंड का काम करते रहे हैं। उन्होंने साउंड का काम करने वाले युवाओं के साथ सर्वे किया है, लेकिन किसी की भी तनख्वाह 30 हजार रुपये मासिक से ज्यादा नहीं देखी।
चन्नी के पास करोड़ों रुपये कहां से आ गए। उन्होंने पूरी जिंदगी में साउंड का काम करने वाले इतने अमीर व्यक्ति नहीं देखा। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अब अंबानी और अडानी चन्नी को देखकर साउंड का काम शुरू करेंगे। मजीठिया ने कहा कि अब कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू को नहीं पूछ रही, जबकि 20 फरवरी के बाद सिद्धू का अपना परिवार उन्हें नहीं पूछेगा। यह बात मजीठिया ने हलके में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कही।
मजीठिया ने कहा कि राहुल गांधी ने चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री चेहरा एलान कर सिद्धू को अनदेखा किया है। उन्होंने कहा कि चन्नी का भांजा हनी पूरे पंजाब में माफिए की कलेक्शन करता था। उन्होंने रोड शो के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान भगवंत मान पर हुए हमले की निंदा की और कहा कि इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। भाजपा उम्मीद्वार डा. जगमोहन राजू की ओर से चुनाव प्रचार नहीं किए जाने संबंधी सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसका जवाब तो चन्नी दे सकते हैं।
विज्ञापन
मजीठिया ने नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा बहुत नशा बिकने के आरोपों पर कहा कि पिछले 5 वर्षों में तो इनके डीजीपी रहे, तो फिर नशा कैसे बिक सकता है। रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा प्रधानमंत्री को सिर्फ हवाई जहाज में आने के कमेंट पर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि वे पंजाब में सुरक्षा प्रबंध न सुधारें।