फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Nine vehicles clashed in Punjab's Amritsar due to fog

कोहरे के कारण अमृतसर में भिड़े नौ वाहन, 12 घायल, अबोहर में सीआरपीएफ जवान समेत दो की मौत

Tue, 10 Dec 2019 06:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर/अबोहर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर/अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 10 Dec 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
Nine vehicles clashed in Punjab's Amritsar due to fog
प्रतीकात्मक तस्वीर

गहरे कोहरे के कारण अमृतसर-तरनतारन बाईपास स्थित गांव बंडाला के नजदीक 9 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इससे 12 लोग घायल हो गए। पांच लोगों को मामूली चोट आईं। गंभीर रूप से घायल सात लोगों को अमृतसर और जंडियाला गुरु के निजी अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। सभी की हालत स्थिर है। हादसा सुबह पांच बजे हुआ। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार एक ट्रक चालक ने गांव बंडाला के यू टर्न से ट्रक को दूसरी तरफ मोड़ने की कोशिश की। कोहरे के कारण पीछे से आ रहे ट्राले के चालक को दिखाई नहीं दिया। ट्राला-ट्रक आपस में भीड़ गए। इसके बाद पीछे से एक-एक कर सात कारें आपस में टकराती गई। हादसे में 12 लोग घायल हो गए। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को उनके वाहनों से निकाला। पुलिस ने लगभग दो घंटे के बाद वाहनों को एक तरफ कर मार्ग को यातायात के लिए खोला।
विज्ञापन


हादसों में सीआरपीएफ जवान सहित दो की मौत
अबोहर के गांव ख्योवाली ढाब के पास रविवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई। थाना खुईखेड़ा पुलिस ने मृतक के चाचा के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पंजाब-राजस्थान सीमा पर वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। थाना बहाववाला पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पर्चा दर्ज किया हे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में कुलवंत कुमार निवासी ख्योवाली ढाब ने बताया कि सीआरपीएफ में नियुक्त उसका भतीजा नीरज कुमार उसके पास छुट्टी बिताने आया हुआ था। गत दिवस वह अपनी बाइक पर जा रहा था। जब वह ख्योवाली ढाब में स्थित सरदार पटेल कान्वेंट स्कूल के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे नीरज की मौत हो गई। 


दूसरे मामले में राजस्थान के गांव हाकमाबाद निवासी इंद्रजीत 8 दिसंबर की शाम बाइक पर सवार होकर गांव हाकमाबाद जा रहा था तो पंजाब-राजस्थान बैरियर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना मिलते ही थाना बहाववाला पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इंद्रजीत को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर श्रीगंगानगर जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed