फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   NIA placed reward of Rs 5 lakh on terrorist Happy Pasia

Punjab: आतंकी हैप्पी पसिया पर एनआईए ने रखा पांच लाख का इनाम, थानों पर ग्रेनेड हमलों का है आरोपी

Wed, 08 Jan 2025 02:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 08 Jan 2025 02:03 PM IST
सार

अमेरिका में बैठे आतंकी हैप्पी पसिया की ओर से लगातार पुलिस थानों पर ग्रेनेड हमले करवाए जा रहे हैं। आतंकी पसिया पाकिस्तानी आतंकियों के साथ मिलकर यह सारे हमले करवा रहा है।

विज्ञापन
NIA placed reward of Rs 5 lakh on terrorist Happy Pasia
राष्ट्रीय जांच एजेंसी - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब में पुलिस थानों पर लगातार हो रहे ग्रेनेड हमलों के मुख्य आरोपी आतंकी हैप्पी पसिया पर एनआईए की ओर से पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। 
विज्ञापन


आतंकी हैप्पी पसिया चंडीगढ़ सेक्टर 10 स्थित कोठी नंबर-575 में 10 सितंबर को हैंड ग्रेनेड से हमला करने के मामले में भी एनआईए को वांछित है। एनआईए ने हैप्पी पासिया की सूचना देने के लिए नंबर भी जारी किए है। बम ब्लास्ट की जिम्मेदारी हैप्पी पासिया और गोल्डी बराड़ ने ली थी। इन्होंने फेसबुक के जरिए पोस्ट वायरल करके इसकी जिम्मेदारी ली थी।

चंडीगढ़ हैंड ग्रेनेड हमले के मामले में एक सप्ताह पहले एनआईए ने चंडीगढ़ स्पेशल कोर्ट में हैप्पी पासिया को गिरफ्तार करने के लिए वारंट जारी करने के लिए याचिका दायर की थी। इस याचिका पर 9 जनवरी को सुनवाई होनी है। इसके अलावा एनआईए ने बम ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों की हिरासत 30 दिन तक बढ़ाने के लिए भी आवेदन किया है। इस आवेदन पर भी 9 जनवरी को ही सुनवाई होगी।
विज्ञापन


अमेरिका में बैठे आतंकी हैप्पी पसिया की ओर से लगातार पुलिस थानों पर ग्रेनेड हमले करवाए जा रहे हैं। आतंकी पसिया पाकिस्तानी आतंकियों के साथ मिलकर यह सारे हमले करवा रहा है। एनआईए की तरफ से अब आतंकी को पकड़ने के लिए सख्त करवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed