{"_id":"651eed0371bf646f2e089a8e","slug":"new-demand-of-amritpals-mother-son-and-his-associates-should-be-shifted-to-punjab-jai-amritsar-news-c-59-1-asr1001-2394-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: अमृतपाल की मां की नई मांग, बेटे व उसके साथियों को पंजाब की जेल में शिफ्ट किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: अमृतपाल की मां की नई मांग, बेटे व उसके साथियों को पंजाब की जेल में शिफ्ट किया जाए
Thu, 05 Oct 2023 10:36 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Thu, 05 Oct 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। असम की डिब्रूगढ़ जेल में अपने साथियों समेत भूख हड़ताल पर बैठे वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह की मां ने अब नई मांग उठा दी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अमृतपाल की मां ने मांग की है कि उसके पुत्र व उसके साथियों को पंजाब की किसी जेल में शिफ्ट किया जाए। बलविंदर कौर ने सभी सिख जत्थेबंदियों को निशान साहिब के नीचे इकट्ठे होकर एक साथ अमृतपाल व उसके साथियों की रिहाई की की मांग उठाने को कहा है।
उधर पंजाब में दमदमी टकसाल संगरावां ग्रुप की ओर से 15 अक्तूबर को खालसा वहीर निकाली जा रही है। ये वहीर दमदमा साहिब से शुरू होकर खडूर साहिब तरनतारन में इकट्ठी होगी। अमृतपाल सिंह की मां ने इस दौरान अपील की है कि उनके बेटे अमृपताल सिंह व अन्य साथियों को डिब्रूगढ़ जेल असम से पंजाब की जेल में शिफ्ट किया जाए। इसके लिए जत्थेबंदियां खालसा वहीर के दौरान आवाज उठाएं।