फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Neighboring youth attacked husband and wife with a knife, couple seriously injured

Amritsar News: पड़ोसी युवक ने पति-पत्नी पर चाकू से किया हमला, दंपती गंभीर

Wed, 13 Nov 2024 11:15 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Wed, 13 Nov 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Neighboring youth attacked husband and wife with a knife, couple seriously injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। थाना बी डिवीजन के अंतर्गत आते इलाका प्रताप नगर में सुबह एक दर्दनाक मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले युवक ने चाकू के साथ एक व्यक्ति पर हमला किया। जब उसकी पत्नी बचाने के लिए आगे आई तो पत्नी पर भी हमला कर दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैद हुई है।

जानकारी के अनुसार मनिंदर सिंह निवासी प्रताप नगर सुबह एक्टिवा पर बाजार जाने के लिए घर से बाहर निकला। घर के बाहर ही पड़ोस में रहने वाले रूपेंद्र सिंह ने उसे पर चाकू के साथ हमला कर दिया। उस पर चाकू के साथ कई वार किए, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। जब मनिंदर सिंह ने शोर मचाया तो उसकी पत्नी रविंदर कौर बाहर निकल आई। वह अपने पति को बचाने के लिए आगे आई तो पड़ोसी रूपेंद्र सिंह ने उसे पर भी चाकू से वार किए। इसके बाद इलाके के लोग इकट्ठा हो गए। आरोपी रूपेंद्र सिंह की मां भी मौके पर आ गई। आरोपी ने अपनी मां पर भी चाकू से हमला किया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर थाना बी डिवीजन के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पता चला है कि इलाके के लोग किसी गलत नाम से रुपिंदर सिंह को पुकारते थे। इसलिए रूपिंदर मनिंदर सिंह को आरोपी मानता था, जिस कारण उसने हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed