फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Naujawan Bharat Sabha protests against PM Narendra Modi in Amritsar

अमृतसर: प्रधानमंत्री के जलियांवाला बाग का वर्चुअल उद्घाटन करने के विरोध में प्रदर्शन, नौजवान भारत सभा ने की नारेबाजी

Sat, 28 Aug 2021 02:12 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 28 Aug 2021 02:12 PM IST
सार

नौजवान भारत सभा के प्रधान रूपिंदर सिंह  और महासचिव मंगा आजाद ने बताया कि रेनोवेशन की आड़ में सरकार ने जलियांवाला बाग के मूल स्वरूप के साथ छेड़छाड़ की है। इस दौरान नौजवान भारत सभा के सदस्यों ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन
Naujawan Bharat Sabha protests against PM Narendra Modi in Amritsar
अमृतसर में प्रदर्शन करते नौजवान भारत सभा के सदस्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम को जलियांवाला बाग का वर्चुअल रैली के दौरान उद्घाटन करेंगे। इससे पहले पीएम के कार्यक्रम के खिलाफ नौजवान भारत सभा ने विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि पुलिस ने उन्हें जलियांवाला बाग तक नहीं पहुंचने दिया। सभा के सदस्यों ने कहा कि कोई भी राजनीतिक संगठन का प्रतिनिधि जलियांवाला बाग के अंदर नहीं जाना चाहिए। 

विज्ञापन


नौजवान भारत सभा के प्रधान रूपिंदर सिंह  और महासचिव मंगा आजाद ने बताया कि रेनोवेशन की आड़ में सरकार ने जलियांवाला बाग के मूल स्वरूप के साथ छेड़छाड़ की है। इस दौरान नौजवान भारत सभा के सदस्यों ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस मुखविंदर सिंह भुल्लर उन्हें अपने साथ जलियांवाला बाग के अंदर लेकर गए और बताया कि जलियांवाला बाग के मूल स्वरूप के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की गई है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन




इसके साथ ही उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि किसी भी राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधि को जलियांवाला बाग में नहीं जाने देंगे। इसके बाद नौजवान भारत सभा के प्रधान और महासचिव ने धरना उठा लिया और कहां कि हम शाम तक इसका इंतजार करेंगे। अगर कोई राजनीतिक प्रतिनिधि जलियांवाला बाग के अंदर गया तो फिर से रोष प्रदर्शन शुरू कर देंगे।

डेढ़ साल से बंद है जलियांवाला बाग

कोरोना की वजह से पिछले डेढ़ साल से बंद जलियांवाला बाग शनिवार को आम जनता के लिए खोला जाएगा। पंजाब सरकार ने 20 करोड़ रुपये खर्च जलियांवाला बाग को संवारा है। जलियांवाला बाग का नवीनीकरण पिछले साल पूरा होना था। कोविड की वजह से यह काम जहां था वहीं रुक गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अगस्त को एक वर्चुअल कार्यक्रम से इसका उद्घाटन करेंगे। ऐतिहासिक बाग को आम जनता और सैलानियों के लिए खोल दिया जाएगा। पहले बाग सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुलता लेकिन अब यह देर शाम तक खुलेगा। जलियांवाला बाग के अंदर खुले कुएं को रेनोवेट कर दिया गया है। यह वही कुआं है जिसमें अंग्रेजी सेना की गोलियों से बचने के लिए लोगों ने कूदकर जान दे दी थी। कुएं के चारों और एक गलियारा बनाया गया है। इसकी सुरक्षा के लिए कांच भी लगाया गया है। कुएं से कुछ आगे एक दीवार है। इस दीवार पर आज भी गोलियों के निशान मौजूद हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed