फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Nagar Kirtan to reach Zero Line near Gurdwara Shri Kartarpur Sahib near Dera Baba Nanak

गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब से डेरा बाबा नानक के पास जीरो लाइन पर पहुंचेगा नगर कीर्तन

Mon, 21 Sep 2020 09:45 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan to reach Zero Line near Gurdwara Shri Kartarpur Sahib near Dera Baba Nanak
पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में मंगलवार को श्री गुरु नानक देव जी के ज्योति-ज्योत पर्व के अखंड पाठ के भोग के बाद एक नगर कीर्तन सजाया जाएगा। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा करतारपुर साहिब से डेरा बाबा नानक के पास भारत-पाक सीमा पर जीरो रेखा तक जाएगा। नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारे करेंगे। नगर कीर्तन सुबह साढ़े आठ बजे (पाकिस्तान समय) डेरा बाबा नानक की जीरो लाइन के लिए रवाना हो जाएगा। इस पर्व में शामिल होने के लिए पाकिस्तान की सिख संगत बड़ी संख्या में पहुंच रही है। पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने इस पर्व में भारतीय संगत को शामिल करने के लिए करतारपुर कॉरिडोर खोलने का आग्रह भारत सरकार से किया था। देश विभाजन के बाद यह पहली बार है कि गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब से नगर कीर्तन अंतरराष्ट्रीय सीमा तक पहुंचेगा। इस बात की जानकारी पीएसजीपीसी के अध्यक्ष भाई सतवंत सिंह ने दी।
विज्ञापन

बता दें कि भारत सरकार ने कोरोना वायरस के कारण करतारपुर कॉरिडोर को मार्च से बंद किया हुआ है। जबकि पाकिस्तान सरकार ने बीते माह गुरुद्वारा करतापुर साहिब को दर्शन के लिए खोल दिया है। एसजीपीसी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने भी केंद्र सरकार से कॉरिडोर खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

संभावना है कि मंगलवार को जब गुरुद्वारा करतारपुर साहिब से नगर कीर्तन पाकिस्तान साइड की जीरो लाइन पर पहुंचेगा तो डेरा बाबा नानक के आसपास के गांवों की संगत दर्शन के लिए पहुंचेगी। यह संगत उस स्थान पर पहुंचेगी, जहां से संगत दूरबीन से गुरुद्वारा साहिब के दर्शन करती है। श्री गुरु नानक देव जी के ज्योति-ज्योत पर्व पर गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के निशान साहिब के चोला साहिब भी बदले जाएंगे। पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मूल नानकशाही कैलेंडर के अनुसार इस पर्व का आयोजन 22 सितंबर को करती है। इससे पूर्व गुरुद्वारा साहिब में रखे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed