फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Murder of truck driver in Tarantaran

ट्रक चालक की हत्या कर शव खाली प्लाट में फेंका, जानवरों ने नोचा

Sun, 10 May 2020 09:36 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Murder of truck driver in Tarantaran
गांव पहुविंड निवासी अमृतधारी ट्रक चालक गुरमेज सिंह (42) की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। हत्या के बाद शव खाली प्लाट में फेंक दिया। शव को जानवरों ने बुरी तरह नोच डाला था। पुलिस ने थाना भिखीविंड में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विधानसभा हलका खेमकरण के गांव पहुविंड निवासी नरिंदर सिंह ने बताया कि वह इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। उसका बड़ा भाई गुरमेज सिंह गेजा था और हरकीरत कौर नामक उसकी छोटी बहन है। गुरमेज सिंह गेजा की पत्नी का विवाह के कुछ माह बाद देहांत हो गया था। उसने दूसरी शादी नहीं की। गुरमेज सिंह ने एक ट्रक खरीद रखा था। उसपर वह अनाज मंडी भिखीविंड से गेहूं की लिफ्टिंग करता था। शनिवार शाम को गुरमेज सिंह यह कहकर घर से गया कि ट्रक में गर्मी से बचाव लिए छोटा पंखा लगाना है। गुरमेज सिंह अपनी बाइक से बाजार से पंखा खरीदने गया लेकिन रात दस बजे तक नहीं लौटा। सुबह नरिंदर सिंह अपने भाई की तलाश में परिवार समेत इधर-उधर जा रहा था। खेमकरण रोड पर गुरनाम सिंह की टाइल फैक्टरी के पास खाली प्लाट में गुरमेज सिंह का लहूलुहान शव मिला। शव को जानवर नोच रहे थे।
विज्ञापन

नरिंदर सिंह ने बताया कि शव के पास झाड़ियों में मोटरसाइकिल के साथ नया खरीदा गया पंखा भी मिला। सूचना पर थाना प्रभारी गुरचरन सिंह, एसआइ पन्ना लाल, सारज सिंह, एएसआई सविंदर सिंह, जिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में ले लिया। एसपी (आई) जगजीत सिंह वालिया ने बताया कि गुरमेज सिंह की हत्या करने वालों ने उसकी पहचान मिटाने लिए सिर को बुरी तरह से कुचल दिया था। फिलहाल नरिंदर सिंह के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed