फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   MP Malik could inaugurate gym heavy protest Amritsar

अमृतसर में भारी विरोध के कारण जिम का उद्घाटन नहीं कर पाए सांसद मलिक

Fri, 15 Jan 2021 06:53 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
MP Malik could inaugurate gym heavy protest Amritsar
अमृतसर। पुतलीघर के जोन नंबर पांच में स्थित एक पार्क में जिम का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक को स्थानीय लोगों का भारी विरोध झेलना पड़ा। गुस्साए लोगों ने मलिक को जिम का उद्घाटन नहीं करने दिया। इसके बाद मलिक को बिना उद्घाटन किए ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

पश्चिम विधानसभा में स्थित इस इलाके के पार्क में मलिक ने सांसद निधि से एक जिम की स्थापना की थी। भाजपा के पश्चिम विधानसभा के इंचार्ज राजेश गिल व अन्य वर्करों के साथ सांसद श्वेत मलिक जिम का उद्घाटन करने के लिए पार्क में पहुंचे थे। जैसे ही लोगों को इस बात की जानकारी मिली कि मलिक जिम का उद्घाटन करने के लिए पहुंच रहे हैं, लोग विरोध करने के लिए पार्क में पहुंचने शुरू हो गए और कृषि कानूनों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। स्थानीय निवासी चंचल सिंह, जसपाल सिंह पुतलीघर, कश्मीर सिंह, अजीत सिंह, रेशम सिंह व भूपिंदर सिंह ने सांसद से मांग करते हुए कहा कि वह किसानों के हित में राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दें। सुरक्षा कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से आग्रह किया कि वह सांसद मलिक को जिम का उद्घाटन करने दें, लेकिन लोगों ने सुरक्षा कर्मचारियों की बात मानने से इंकार कर दिया। भारी विरोध को देखते हुए सुरक्षा कर्मचारी सांसद मलिक को अपने घेरे में लेकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed