फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   MP Aujla a member of Petroleum and Natural Gas Committee

Amritsar News: सांसद औजला को बनाया पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस कमेटी का सदस्य

Fri, 27 Sep 2024 11:27 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
MP Aujla a member of Petroleum and Natural Gas Committee
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। महानगर से कांग्रेसी सांसद गुरजीत सिंह औजला को लोकसभा स्पीकर की ओर से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें लोकसभा की पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। इससे पहले औजला को वेलफेयर ऑफ अदर्स बैकवर्ड क्लासेस का सदस्य नियुक्त किया गया था। औजला ने इस नियुक्ति के लिए स्पीकर और कांग्रेस हाईकमान का धन्यवाद किया है।

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने इस नियुक्ति के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, इसके लिए वो तनदेही से काम करेंगे। लोगों का भला और देश का विकास ही उनका सपना है। इसके लिए वो हमेशा काम करते रहते हैं। उन पर जो भरोसा दिखाया गया है उसके लिए वो पूरी तरह से तैयार हैं और नई योजनाओं पर काम करते रहेंगे ताकि उनके क्षेत्र का विकास हो सके।
विज्ञापन


औजला ने कहा कि स्टैंडिंग कमेटी ऑफ पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस के सदस्य विभिन्न मुद्दों की जांच करके रिपोर्ट देते हैं। इसके लिए वो आज से ही काम शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि बैकवर्ड क्लासेस के वेलफेयर के लिए वह हमेशा से ही वचनबद्ध रहे हैं और देश का विकास हर वर्ग के विकास के साथ ही संभव है। लोकसभा की इन कमेटी के जरिए वो कई योजनाओं पर काम कर सकते हैं और अपने क्षेत्र के साथ-साथ देश के लिए भी विकास की योजनाएं बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed