{"_id":"577be2a84f1c1b700c7faa7a","slug":"menifesto-falls-badal-declare-aap-menifesto-falls-batala-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आप’ का चुनाव घोषणा पत्र हवाई महल: सीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आप’ का चुनाव घोषणा पत्र हवाई महल: सीएम
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Tue, 05 Jul 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
बटाला में लोगों की समस्याएं सीएम सुनते प्रकाश सिंह बादल।
- फोटो : amarujala
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल मंगलवार को विधान सभा क्षेत्र फतेहगढ़ चूड़ियां में दो दिवसीय संगत दर्शन के लिए पहुंचे। पहले दिन बटाला के गोल्डन पाम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र एक हवाई महल है। साथ ही आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को एक सिक्के के दो पहलू बताए।
उन्होंने दिल्ली के सीएम और आप के कनवीनर अरविंद केजरीवाल को सतलुज यमुना लिंक नहर के बारे में अपना पक्ष साफ करने की चुनौती दी है। सीएम ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों की तरह पंजाबियों को भी गुमराह कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं । मालेरकोटला में हुई पवित्र कुरान शरीफ की बेदअदबी की निंदा करते हुए बादल ने कहा कि कुछ सियासी गुट सूबे में माहौल खराब करने पर तुले हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस घटना से संबंधित किसी भी आरोपी को किसी भी कीमत पर बख्शा नही जाएगा। सीएम बादल ने कहा कि शिअद और भाजपा गठजोड़ ने पिछले 9 सालों में पंजाब का भरपूर विकास किया है। उन्होंने कहा कि विकास के पक्ष से आज पंजाब देश में अग्रणी सूबा बन गया है।
इससे पहले सीएम बादल ने पूर्व स्पीकर निर्मल सिंह काहलों और चेयरमैन रविकरण सिंह काहलों के साथ मिलकर विधानसभा क्षेत्र फतेहगढ़ चूड़ियां के विभिन्न गांवों के लोगों की मुश्किलों को सुना और पंचायतों को ग्रांट बांटी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गांव सैद मुकाबरक में बने नए 66 केवी बिजलीघर का उद्घाटन भी किया।
इस मौके पर संयुक्त प्रमुख सचिव कुमार अमित, डीसी गुरदासपुर प्रदीप सभरवाल, एसएसपी बटाला दिलजिंदर सिंह ढिल्लों, एसडीएम बटाला सौरब अरोड़ा, सज्जन सिंह बजूूमान, गुरचरण सिंह करवालियां मौजूद थे।