फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   memorandom release, bhattal says memorandom release in two month, amritsar

दो अक्तूबर या 14 नवंबर को जारी होगी कांग्रेस का घोषणा पत्र : भट्ठल

Sat, 17 Sep 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Sat, 17 Sep 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
memorandom release, bhattal says memorandom release in two month, amritsar
भट्ठल का सम्मान करतीं कांफ्रेंस की आयोजनकर्ता बलबीर रानी सोढी व अन्य। - फोटो : amarujala
प्रदेश कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र कमेटी की चेयरपर्सन और पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र गांधी जयंती या नेहरू जयंती को जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


कमेटी इस पर काम कर रही है और अब यह अंतिम चरण में है। भट्ठल शनिवार को फगवाड़ा में प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष बलबीर रानी सोढी की अध्यक्षता में आयोजित प्रभावशाली महिला कांफ्रेंस में हिस्सा लेने आई थीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र एक ऐतिहासिक दस्तावेज होगा। खुद को पंजाब का हितैषी और कांग्रेस को पंजाब का दुश्मन बताने के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बयान पर उन्होंने कहा कि यदि बादल पंजाब के दोस्त है तो फिर पंजाब के दुश्मनों की जरूरत ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भट्ठल ने दावा कि कांग्रेस पंजाब में 100 से अधिक सीटों पर जीत प्राप्त करेगी। भट्ठल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस 2012 की गलती के प्रति सचेत है और प्रदेश स्तर पर सारे कांग्रेसी 2017 के लिए एकजुट हैं। उन्होंने कहा 2012 में वह कुछ अधिक आत्मविश्वास में थे और टिकटों के आवंटन में भी कमी थी। इस बार टिकट आवंटन का मापदंड जीत ही होगा। फिर भी प्रयास होगा कि टिकट यूथ और महिलाओं को अधिक मिले। 


रैली की पहले रात कांग्रेसियों के भिड़ने और मारपीट में युकां अध्यक्ष के घायल होने के मामले की भट्ठल ने पार्टी स्तर पर जांच करवाने की बात कही। 

उन्होंने कहा कि चौथे फ्रंट से कांग्रेस पर कोई फर्क नहीं है। ऑल इंडिया कांग्रेस अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार महिला विरोधी है। इस मौके पर उनके साथ बलबीर रानी सोढी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता दत्ता और पीपीसीसी सचिव बलबीर राजा सोढी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed