{"_id":"6209167a5828941e5b501af3","slug":"manoj-tiwari-sang-bjp-election-song-at-giani-tea-stall-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञानी टी स्टाल पहुंचे मनोज तिवारी: भाजपा का चुनावी गीत गाकर रंग जमाया, हरदीप पुरी ने कांग्रेस पर हमला बोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञानी टी स्टाल पहुंचे मनोज तिवारी: भाजपा का चुनावी गीत गाकर रंग जमाया, हरदीप पुरी ने कांग्रेस पर हमला बोला
Sun, 13 Feb 2022 08:08 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 13 Feb 2022 08:08 PM IST
सार
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने अमृतसर की प्रसिद्ध ज्ञानी टी स्टाल पर लोगों की फरमाइश पर भाजपा का चुनावी गीत गाकर रंग जमाया। इस दौरान उन्होंने चाय की चुस्की के साथ कचौरी का भी स्वाद लिया।
विज्ञापन
अमृतसर पहुंचे मनोज तिवारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने रविवार को अमृतसर के मशहूर टी स्टाल ज्ञानी टी स्टाल पर चाय की चुस्की के साथ कचौरी का स्वाद लिया। वह सुबह केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ के साथ क्वीन्स रोड स्थित ज्ञानी टी स्टाल पर पहुंचे। इस दौरान मीडिया के कई लोगों ने मनोज तिवारी से पंजाब के लिए गाए गीत को सुनाने की फरमाइश की।
विज्ञापन
मनोज तिवारी ने अपने गीत के जरिए पंजाब के लोगों को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों से मिलते हुए उन्होंने जो गीत लिखा वह है 'पंजाब उमड़ के बोला, हुन रंग दे बसंती चोला, पंजाब उमड़ के बोला हुन रंग ले बसंती चोला, खुशहाली द कमल खिलेगा, हुन हर पिंड है बोला, बीजेपी दे दिल विच है हुन इक-इक पंजाब का कोना'। इस दौरान तरुण चुघ व अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी यह धुन गुनगुनाते रहे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि पांच जनवरी को प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ खेल हुआ, उसमें सुप्रीम कोर्ट ने कमेटी गठित की है। जिसमें जस्टिस इंदू मल्होत्रा उसकी रिपोर्ट देंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने यह खेल खेलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पंजाब की जनता से दूर रखने का प्रयास किया मगर वे फेल हो गए।
विज्ञापन
पंजाब मुझे, तरुण चुघ और मनोज तिवारी को आज प्यार दिखा रहा है, इससे स्पष्ट हो जाता है कि लोग समझदार हैं। लोग समझते हैं कि भाजपा को वोट देकर वे उत्तर प्रदेश की तरह पंजाब में डबल इंजन की सरकार बनाएंगे तो पंजाब की तरक्की को पर लग जाएंगे।