फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   man suicide in Amritsar gone to his in-laws house to bring his wife back

अमृतसर में युवक ने दी जान: पत्नी को लेने ससुराल गया था भोला सिंह, विवाद के बाद जहरीली दवा निगली

Sat, 29 Aug 2026 10:06 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Sat, 29 Aug 2026 10:06 AM IST
सार

भोला सिंह अपनी पत्नी को लेने के लिए अपने ससुराल गया था। भोला की मां ने अपने भतीजे सुखा सिंह को उसके पीछे भेजा था। सुखा सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच तू-तू, मैं-मैं हुई जिसके बाद भोला सिंह ने जहरीली दवा निगल ली है।

विज्ञापन
man suicide in Amritsar gone to his in-laws house to bring his wife back
युवक ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमृतसर के भिंडी सैदां थाना क्षेत्र में ससुराल वाली से विवाद के बाद युवक ने जहरीली दवा निगल ली। अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने उसकी पत्नी समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में कौड़ी कौर पत्नी काका सिंह निवासी भिंडी सैदां ने बताया कि 26 अगस्त की शाम करीब छह बजे उसका बेटा भोला सिंह अपनी पत्नी को लेने के लिए अपने ससुराल गया था। इसके बाद उसने अपने भतीजे सुखा सिंह पुत्र बूटा सिंह निवासी भिंडी सैदां को उसके पीछे भेजा था। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसे पहले से आशंका थी कि बेटे का उसके ससुराल वालों के साथ विवाद हो सकता है।
विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक, शाम करीब सात बजे सुखा सिंह वापस आया और बताया कि जब वह गांव भिंडी नैण के बाहर पहुंचा तो वहां भोला  सिंह अपने ससुराल परिवार के साथ किसी बात को लेकर बहस कर रहा था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तू-तू, मैं-मैं हो रही थी। इसी दौरान भोला सिंह ने कोई जहरीली दवा निगल ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिवार के लोग तुरंत उसे अस्पताल ले गए। लेकिन उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी  मौत हो गई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में सरबजीत कौर पत्नी भोला सिंह, सतनाम सिंह पुत्र मोहनी सिंह, गुड्डी कौर पत्नी सतनाम सिंह, मेजर सिंह पुत्र सतनाम सिंह, अंग्रेज सिंह और मंगा सिंह पुत्र अजायब सिंह सभी निवासी भिंडी नैण के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed