फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Man shoots himself with police official revolver near Golden Temple Amritsar

अमृतसर के गोल्डन टेंपल के पास फायरिंग: व्यक्ति ने पुलिस की सरकारी रिवॉल्वर से खुद को किया शूट, मौत

Sun, 22 Sep 2024 12:54 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 22 Sep 2024 12:54 PM IST
सार

अमृतसर के गोल्डन टेंपल के पास रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब वहां गोली चली। यहां एक व्यक्ति ने पुलिस की सरकारी रिवॉल्वर से खुद को किया शूट कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Man shoots himself with police official revolver near Golden Temple Amritsar
पुलिस घटना की जांच कर रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृतसर में एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। शहर के हेरिटेज स्ट्रीट पर घूम रहे व्यक्ति ने वहां सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस कर्मी की सरकारी पिस्टल छीन कर खुद को गोली मार दी। गोली लगने से घायल व्यक्ति की मौत हो गई। फायरिंग के दौरान वहां हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग वहां मौजूद थे जो सहम गए। सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और मामले की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन


घटना रविवार सुबह की है। हरि मंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) में माथा टेकने आए एक वीआईपी के सुरक्षाकर्मी से वहां पर घूम रहे प्रवासी ने पिस्तौल छीन ली। जब तक किसी को कुछ समझ आता तब तक व्यक्ति ने सरकारी रिवॉल्वर से खुद को शूट कर दिया। जख्मी हालत में उसे तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन वहां पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन




मृतक व्यक्ति प्रवासी है, फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास जानकारी जुटा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed