फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Major incident averted in Amritsar, five notorious criminals arrested with weapons

अमृतसर में बड़ी वारदात टली: आधुनिक हथियारों समेत पांच कुख्यात अपराधी दबोचे, विदेश से उपलब्ध करवाए गए थे हथियार

Sat, 19 Nov 2022 10:43 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sat, 19 Nov 2022 10:43 PM IST
सार

आरोपियों से चार आधुनिक पिस्टल और 50 कारतूस बरामद किए गए हैं। इन्हें गिरफ्तार कर काउंटर इंटेलिजेंस कार्यालय लाया गया। वहां पर स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Major incident averted in Amritsar, five notorious criminals arrested with weapons
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलीजेंस विंग ने शुक्रवार रात पांच कुख्यात अपराधियों को दबोचा है। हालांकि एक भागने में सफल हो गया। टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग आधुनिक हथियारों से लैस होकर अमृतसर गांव रसूलपुर नहर के पास खड़े हैं। टीम ने हाईवे पर दबिश दी और अपराधियों को दबोच लिया।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान अजय निवासी गांव मोहरे थाना लाखो के बैहराम जिला फिरोजपुर, पिप्पल सिंह उर्फ अर्श निवासी गांव जग जिला फिरोजपुर, जोरा निवासी गांव मल्ला वाला जिला फिरोजपुर, जग्गा सिंह निवासी गांव कामल वाला खुर्द बस्ती चंदू वाली थाना मलावाला जिला फिरोजपुर, सुखजिंदर सिंह निवासी गांव चोटियां खुर्द थाना घल कलां जिला मोगा के रूप में हुई है। रणजोध सिंह उर्फ योद्धा निवासी सोडी नगर जिला फिरोजपुर फरार हो गया है।
विज्ञापन


आरोपियों से चार आधुनिक पिस्टल और 50 कारतूस बरामद किए गए हैं। इन्हें गिरफ्तार कर काउंटर इंटेलिजेंस कार्यालय लाया गया। वहां पर स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल में केस दर्ज किया गया है। पूछताछ में सामने आया है कि सभी के तार विदेशों में बैठे देश विरोधी तत्वों के साथ जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंगस्टर डल्ला और मनप्रीत ने उपलब्ध करवाए थे हथियार
ये अपराधी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला और मनप्रीत सिंह उर्फ पीता निवासी मनीला के संपर्क में हैं। सोशल मीडिया और मोबाइल से दोनों के साथ संपर्क करते थे। विदेश में बैठे दोनों कुख्यात आरोपियों ने इन्हें पंजाब में हथियार उपलब्ध करवाए थे और टारगेट दिया था। इससे पहले कि वह अमृतसर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देते तो इंटेलिजेंस ने इनको गिरफ्तार कर लिया। शनिवार पांचों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है अदालत ने उनको 24 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed