फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   liquor youth arrset police batala gurdashpur

जहरीली शराब सप्लाई करने आ रहे दो युवक ने पुलिस कर्मियों से हाथापाई की

Fri, 16 Aug 2019 09:54 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
liquor youth arrset police batala gurdashpur
पीसीआर मोटरसाइकिल पर तैनात जब दो पुलिस कर्मियों ने संदिग्ध हालत में एक बाइक पर सवार दो युवकों को रोकने की कोशिश की। बड़ी मशक्कत के बाद दोनों आरोपी युवकों में से एक काबू किया। गिरफ्तार हुआ आरोपी युवक गुस्से में आकर पुलिस कर्मियों से भिड़ गया। दोनों पक्षों के बीच हाथापाई भी हुई। इस दौरान बाइक पर दूसरा सवार युवक फरार होने में सफल हो गया। पकड़े गए आरोपी से अवैध शराब और जाली नंबर वाली बाइक बरामद हुई। वहीं पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एक्साइज एक्ट और सरकारी ड्यूटी में विघ्न डालने के आरोप में थाना सिविल में मामला दर्ज किया है। वही पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना सिविल लाइन के एसएचओ मुख्तयार सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर वीरवार ड्राई डे घोषित था। वीरवार को डेरा बाबा नानक रोड पर हवलदार जगदेव सिंह और हवलदार लार्ड कर्जन पीसीआर मोटरसाइकिल पर तैनात थे। इसी दौरान दो युवक एक बाइक पर आए। उनके हाथ में सफेद रंग की एक बोरी थी। जब दोनों संदिग्ध युवकों को रोकने के लिए हवलदार जगदेव सिंह ने इशारा किया तो वह बिना रुके भाग निकले । दोनो पीसीआर पुलिस कर्मियों ने दोनो आरोपियों का पीछा किया और आरोपियों को रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन

पुलिस ने बाइक सवार एक आरोपी राजू मसीह निवासी गांव शाहबाद को पकड़ लिया और उसका साथी सन्नी मसीह फरार हो गया। पुलिस जब तलाशी लेने लगी तो आरोपी राजू मसीह पुलिस कर्मियों से भिड़ गया। पुलिस कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से आरोपी राजू को काबू किया। उससे 36 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। जांच करने के बाद पता चला कि आरोपियों के मोटरसाइकिल पर भी जाली नंबर लगा हुआ हैराजू मसीह ने बताया कि वह इस शराब में अलकोहल और स्प्रिट बटाला के आस-पास गांव में सप्लाई करते हैं और यह सारी शराब अजमेर सिंह निवासी गांव गिल्लांवाली से लेकर आते हैं। एसएचओ ने बताया कि राजू मसीह की निशानदेही पर अजमेर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। राजू मसीह का साथी सन्नी मसीह निवासी शाहबाद फरार है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी सन्नी मसीह को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed