फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   A Man Murdered in Amritsar of Punjab

अमृतसर में मजदूर ने साथी की कस्सी मारकर की हत्या, कत्ल के बाद आरोपी फरार, मामला दर्ज

Sat, 05 Dec 2020 11:03 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sat, 05 Dec 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
A Man Murdered in Amritsar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

अमृतसर में थाना मत्तेवाल के गांव उदोके कलां में मामूली बात पर एक मजदूर केवल सिंह ने कस्सी से वार कर अपने ही साथी सविंदर सिंह की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने सविंदर सिंह के बेटे जोबनजीत सिंह कि शिकायत पर केवल सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। थाना मत्तेवाल के एसआई लवप्रीत सिंह ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन



जोबनजीत सिंह ने बताया कि केवल सिंह उन्हीं के गांव में रहता है। आरोपी की उसके पिता से काफी निकटता थी। दोनों मजदूरी कर अपने-अपने परिवार पाल रहे थे। केवल सिंह को अक्सर छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता था। किसी न किसी बात को लेकर आरोपी का उसके पिता से विवाद हो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को रात भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और आग बबूला होकर केवल सिंह ने कस्सी मारकर पिता की हत्या कर दी। इससे पहले मौके पर मौजूद लोगों ने केवल सिंह को झगड़ा करने से रोका भी लेकिन वह किसी के काबू में नहीं आ रहा था। वारदात के बाद केवल सिंह फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed