फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Kartarpur Corridor: Punjab CM Captain Amarinder Singh reached at Dera Baba Nanak

रोज 30 हजार श्रद्धालुओं के लिए तैयार डेरा बाबा नानक, नवजोत सिद्धू को न्योते पर बोले कैप्टन...

Fri, 01 Nov 2019 01:07 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक (बटाला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक (बटाला) Published by: ajay kumar Updated Fri, 01 Nov 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
Kartarpur Corridor: Punjab CM Captain Amarinder Singh reached at Dera Baba Nanak
डेरा बाबा नानक पहुंचे सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला

करतारपुर कॉरिडोर की तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह गुरुवार को डेरा बाबा नानक सीमा पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा की अगुवाई में 31 लोगों के प्रतिनिधिमंडल को पाकिस्तान ने गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब के दर्शनों की अनुमति नहीं दी। पाकिस्तान ने छोटापन दिखाया है।  

विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान में पहुंच कर अखंड पाठ रखवाना था। कैप्टन ने कहा कि पाकिस्तान एक तरफ कह रहा है कि वह गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी बना रहे हैं और कॉरिडोर खोल रहे हैं तो उनके 31 लोग पहले ही वफद के रूप में पुख्ता प्रबंध करने के लिए पाकिस्तान चले जाते तो क्या गलत होता। कॉरिडोर खुलने वाले दिन लगाई जानी वाली स्टेजों के बारे में कैप्टन ने कहा कि पंजाब सरकार एक सांझी स्टेज लगाना चाहती थी। भारत सरकार ने सुरक्षा को लेकर बार्डर लाइन से स्टेज को थोड़ी दूर रखा है। इस पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन


पाकिस्तान द्वारा नवजोत सिंह सिद्धू को बुलावा देने के सवाल पर कैप्टन ने कहा कि इसके बारे में उन्हें नहीं पता, यह सवाल सिद्धू से पूछें। पाकिस्तान के करतारपुर कॉरिडोर उद्घाटन समारोह में शामिल होना नवजोत सिंह सिद्धू की निजी इच्छा है। इस पर वह कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सकते हैं। पाक प्रधानमंत्री इमरान खान की तरफ से सिद्धू को न्योता मिला है। इस समारोह का हिस्सा बनने का फैसला भी उन पर ही निर्भर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Kartarpur Corridor: Punjab CM Captain Amarinder Singh reached at Dera Baba Nanak
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने निर्माण कार्यों का लिया जायजा। - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार को कॉरिडोर पर पहुंचे सीएम ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि नौ नवंबर तक सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे। अधिकारियों से मीटिंग के बाद कैप्टन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह आज मुख्य तौर पर किए गए प्रबंधों का जायजा लेने पहुंचे हैं। 

अधिकारियों ने उन्हें बताया है कि सब काम ऑन शेड्यूल हैं और आने वाले 9 दिनों तक सभी प्रबंध पूरे कर लिए जाएंगे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, शिक्षा एवं पीडब्लयूडी मंत्री विजय इंद्र सिंगला और कांग्रेसी विधायक मौजूद रहे। निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए सीएम का यह दूसरा दौरा था।  

सीएम ने टेंट सिटी के प्रबंध भी देखे
डेरा बाबा नानक में होने वाले समागमों में आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने का प्रबंध 30 एकड़ में फैली सुविधाओं से लैस टेंट सिटी में किया गया है। टेंट सिटी में 3500 श्रद्धालुओं के ठहरने का प्रबंध है। गुरुवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्य पंडाल के साथ-साथ टेंट सिटी का भी निरीक्षण किया और प्रबंधों पर संतुष्टि जताई। 

मुख्य पंडाल में 30 हजार संगत के एकत्रित होने की क्षमता है। 8 से 11 नवंबर तक चलने वाले चार दिवसीय डेरा बाबा नानक उत्सव के हर दिन इतनी संख्या में संगत के जुड़ने की संभावना है। टेंट सिटी का प्रोजेक्ट 4.2 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है जिसमें यूरोपीय तरीके की रिहायश भी बनाई गई है।

जहां 6-6 व्यक्ति ठहर सकते हैं। 140 अलग बाथरूम बनाए गए हैं। हर स्विस कोटेज में दो व्यक्ति ठहर सकते हैं जिसके साथ बाथरूम भी अटैच होगा। इस टेंट सिटी में कुल 3544 व्यक्ति ठहर सकते हैं जिनमें से 26 यूरोपियन स्टाइल, 10 स्विस कोटेज और 2 दरबार टेंट सिविल अफसरों और कर्मचारियों के लिए होंगे। 

यूरोपियन तरीके वाली टेंट सिटी में हरेक के लिए वेस्टर्न स्टाइल के शौचालय/वॉशरूम की सुविधा मुहैया करवाई गई है। पुलिस अफसरों/मुलाजिमों के लिए 56 यूरोपियन स्टाइल टेंट, 8 स्विस कोटेज और दो दरबार टेंट रखे गए हैं और हरेक यूरोपियन टेंट के लिए 17 शौचालय/वॉशरूम की सुविधा मुहैया करवाई गई है। इस टेंट सिटी में रजिस्ट्रेशन रूम, जोड़ा घर, गठरी घर, वीआईपी लॉज और फायर स्टेशन समेत अन्य भी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बुकिंग या रजिस्ट्रेशन की सुविधा मुफ्त होगी। ऑनलाइन बुकिंग 2 नवंबर से शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed