फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   kapurthala, SSP office, protest, case, refuse

एसएसपी का दफ्तर घेरा, केस रद्द करने मांग

Fri, 30 Oct 2015 08:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Fri, 30 Oct 2015 08:39 PM IST
विज्ञापन
स्टेट गुरुद्वारा में बीती 23 अक्तूबर को श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार 24 सिख नौजवानों के समर्थन में पंजाब कांग्रेस उतर आई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व पूर्व विधायक भुलत्थ सुखपाल सिंह खैरा की अगुवाई कांग्रेसियों ने एसएसपी कार्यालय का घेराव किया। करीब चार घंटे तक धरना लगाकर कांग्रेसियों ने अकाली दल को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन


सुखपाल सिंह खैरा ने आरोप लगाते हुए अकाली दल व एसजीपीसी के जत्थेदार गुरुघर की मर्यादा को तार-तार करने पर लगे है। कपूरथला पुलिस ने अकाली नेताओं का विरोध करने पर झूठा 307 का पर्चा दर्ज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


न किसी अकाली नेता को कोई गंभीर चोट आई है और न ही शिकायतकर्ता पर खरोंच तक आई है। सिख नौजवान धार्मिक भावनाओं के चलत अकाली सरकार को बेअदबी के लिए जिम्मेवार मानकर महज विरोध कर रहे थे।

कोटकपूरा घटना के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने सैकड़ों प्रदर्शनकारियों की मौजूदगी में फायरिंग करके दो बेगुनाहों की हत्या कर दी। उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री जोगिंदर सिंह मान ने कहा कि अगर पुलिस ने बेकसूरों पर अत्याचार जारी रखा और बिना किसी देरी के बेगुनाह सिख युवकों को रिहा न किया तो दो नवंबर को पूरा दोआबा बंद कर दिया जाएगा। इस दिन दोआबा के सभी शहरों में रोष-प्रदर्शन भी किए जाएंगे।

जिला महासचिव सुरिंदर पाल सिंह खालसा, नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन कुलवंत सिंह भंडारी ने गिरफ्तार युवाओं को जल्द रिहा करने की मांग उठाई है। एसएसपी राजिंदर सिंह ने कांग्रेसियों को बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए पहले ही एसआईटी गठित कर दी गई है।


इस पर मौके पर पीपीसीसी सचिव जगजीत सिंह बिट्टू, रछपाल सिंह, डा. मनजीत सिंह सरोआ, बावा लब्बा, पार्षद हरनेक सिंह हरी, पार्षद दविंदर पाल सिंह रंगा मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed