{"_id":"7e0d4b236e499797a1eb1855c274f735","slug":"kabaddi-world-cup-pakistan-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड, कनाडा और पाकिस्तान ने जीते मैच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंग्लैंड, कनाडा और पाकिस्तान ने जीते मैच
अमर उजाला, चोहला साहिब (अमृतसर)
Updated Mon, 02 Dec 2013 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक कस्बा चोहला साहिब में हुए चौथे विश्व कबड्डी कप के दौरान पूल बी में इंग्लैंड, कनाडा, पाकिस्तान ने अपने मैच जीते। महिलाओं में डेनमार्क टीम ने पाकिस्तान को हरा दिया।
श्री गुरु अर्जुन देव खेल स्टेडियम चोहला साहिब में हुए पहले मैच में पुरुषों की इंग्लैंड टीम ने सिएरा लिओन को 34 के मुकाबले 41 अंकों से हरा दिया। इस मैच के पहले हाफ तक इंग्लैंड की टीम 10 अंकों से आगे रही। अपनी इस बढ़त को बरकरार रखते हुए इंग्लैंड ने सिएरा लिओन को 7 अंकों के अंतर से हरा दिया।
पुरुष वर्ग का दूसरा मैच कनाडा और डेनमार्क के बीच खेला गया। इस मैच दौरान कनाडा के खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रदर्शन किया व डेनमार्क को 9 के मुकाबले 89 अंक के भारी अंतर से हरा दिया।
विज्ञापन
सबसे रोमांचक मुकाबला महिलाओं के वर्ग में हुआ। इसमें डेनमार्क की महिला टीम ने पाकिस्तान की महिला टीम को 6 अंक से हरा दिया।
अंतिम मैच पाकिस्तान और अपना पहला विश्व कबड्डी कप खेल रही स्कॉटलैंड की टीम के बीच खेला गया। इसमें पाकिस्तान की पुरुष टीम ने 63 अंक प्राप्त किए।
स्कॉटलैंड की टीम 26 अंक ही प्राप्त कर सकी। धार्मिक नगरी श्री चोहला साहिब में कबड्डी के इस महाकुंभ के दौरान लोग भारी संख्या में शामिल हुए।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, शिक्षा मंत्री व कबड्डी फेडरेशन के प्रधान सिंकदर सिंह मलूका, पूर्व मंत्री रणजीत सिंह, चेयरमैन जिला योजना कमेटी रविंदर सिंह, गुरबचन सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय किया और उनकी हौसलाअफजाई की।
इस मौके पर सुखबीर ने कहा कि पंजाब के गांवों में खेली जाती कबड्डी को विश्व कप के तहत एक नई पहचान मिली है।