{"_id":"57372c534f1c1bb36b91a42c","slug":"jmk-win-pathankot-jmk-win-cricket-tornament-tournament-in-pathankot-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में जेएमके स्कूल ने क्रिकेट टूर्नामेंट जीता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में जेएमके स्कूल ने क्रिकेट टूर्नामेंट जीता
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Sat, 14 May 2016 07:17 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट में विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित करते गणमान्य।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएमके इंटरनेशनल स्कूल की ओर से आयोजित दूसरे इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को सेमीफाइनल और फाइनल मैच हुए। फाइनल मैच में जेएमके स्कूल की टीम ने श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल को चार रन से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया।
प्रिंसिपल विनीता महाजन की अगुवाई में आयोजित टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य रूप में पार्षद योगेश ठाकुर पहुंचे। विशेष रूप से स्कूल चेयरमैन रवि कुठियाला व चेयरपर्सन स्नेह कुठियाला ने शिरकत की। शनिवार को दो सेमीफाइनल मैच खेले गए।
पहले सेमीफाइनल में जेएमके स्कूल ने आकलैंड पब्लिक स्कूल को 8 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल ने सीनियर स्कालर स्कूल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
फाइनल मैच में श्री गुरु हरिकृष्ण की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जेएमके इंटरनेशनल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 144 रन बनाएं। जवाब में श्री गुरू हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल ने 140 रन बनाए और रोमांचक मुकाबले में मात्र 4 रनों से हार गई।
जेएमके स्कूल ने ट्राफी पर कब्जा कर लिया। फाइनल में मैन आफ द मैच संजय को चुना गया। टूर्नामेंट में बेस्ट कीपर जेएमके के पाथरिक, बेस्ट फील्डर श्री गुरु हरिकृृष्ण पब्लिक स्कूल के प्रियांशु, बेस्ट बल्लेबाज श्री गुरु हरिकृृष्ण पब्लिक स्कूल के पुनीत, बेस्ट गेंदबाज जेएमके के अक्षित, मैन आफ द सीरीज जेएमके के संजय चुने गए। फाइनल विजेता व उपविजेता टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।