{"_id":"56e051224f1c1bc64e8b4568","slug":"jewellers-protest-in-ludhiana-protest-against-central-excise-duty-jewellers-rally-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब भर से लुधियाना पहुंचे ज्वेलर्स, निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब भर से लुधियाना पहुंचे ज्वेलर्स, निकाली रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Thu, 10 Mar 2016 10:50 AM IST
विज्ञापन
लुधियाना में प्रदर्शन करते ज्वेलर।
- फोटो : अमर उजाला
सोने और हीरे के आभूषणों पर लगी एक फीसदी सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी के विरोध में पंजाब भर से आए ज्वेलर्स और स्वर्णकारों ने बुधवार को लुधियाना में रैली की। रैली में केंद्र सरकार और वित्त मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कारोबारियों ने फैसला किया कि आने वाले दिनों में संघर्ष और तेज किया जाएगा। साथ ही यह भी साफ किया गया कि जब तक सरकार बिना शर्त ड्यूटी वापस नहीं लेती, संघर्ष जारी रखा जाएगा। 17 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली देशव्यापी रैली में पंजाब से करीब 50 हजार लोग शामिल होंगे।
ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी फेडरेशन के आह्वान पर देश भर के ज्वेलर्स दो मार्च से हड़ताल पर हैं। आठ दिन से सराफा कारोबारियों ने अपनी दुकानें नहीं खोली हैं, सभी सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। पंजाब ज्वेलर्स एंड स्वर्णकार फेडरेशन के आह्वान पर बुधवार को सूबे के विभिन्न शहरों से कारोबारी लुधियाना आए। फव्वारा चौक में कारोबारियों ने रैली की।
नेताओं ने कहा कि जब यूपीए की सरकार ने इस कारोबार पर ड्यूटी लगाई थी, तब भाजपाई कारोबारियों के साथ खड़े थे। अब भाजपा की ही सरकार ने ज्वेलर्स को ड्यूटी के चक्रव्यूह में फंसा दिया। फेडरेशन के महासचिव मनोज ढांडा और विनीत ढांडा का तर्क है कि आज सूबे की चालीस से अधिक मंडियों से कारोबारी रैली में हिस्सा लेने आए थे। इस अवसर पर प्रधान आनंद सीकरी, शिव धीर, सरजीवन धीर और सतीश धीर समेत कई कारोबारी मौजूद रहे।