फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Jewelery worth Rs 70 lakh stolen from house in Amritsar

Punjab: रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में गया था परिवार, डेढ़ घंटे बाद लौटे तो घर का नजारा देख फटी रह गई आंखें

Tue, 07 Jan 2025 01:40 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 07 Jan 2025 01:40 PM IST
सार

पंजाब के अमृतसर में परिवार के लोग रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गए हुए थे। जब वे लौटे तो तो घर का नजारा देख कर उनकी आंखे फटी की फटी रह गई।

विज्ञापन
Jewelery worth Rs 70 lakh stolen from house in Amritsar
सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में एक परिवार पर दुखों पर पहाड़ टूट पड़ा। पहले रिश्तेदारी में किसी की मौत हो गई। परिवार वहां चला गया। जब कुछ देर बाद परिवार के लोग घर लौटे तो घर का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसर हुआ यूं कि चोरों ने उनके बंद घर में डाका डाल दिया। चोर घर से 70 लाख रुपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए।  

विज्ञापन


अमृतसर में चोरों हौसले इतने बुलंद हैं कि वे दिन के उजाले में भी वारदात करने से नहीं कतराते। अमृतसर के प्रताप नगर में चोरों ने दिनदहाड़े बंद घर को निशाना बनाया। चोरी की यह घटना सोमवार दोपहर तीन बजे की है। परिवार के लोग रिश्तेदारी में किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। तभी चोरों ने घर के ताले तोड़ वारदात को अंजाम दिया। परिवार के लोगों का कहना है कि वह एक से डेढ़ घंटे के लिए रिश्तेदार के घर पर गए थे। जब लौटे तो घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। कमरे की अलमारी के लॉक टूटे पड़े थे और सोने व चांदी के आभूषण और कैश चोरी हो गया।
विज्ञापन




कैमरे में कैद हुआ चोर
वहीं घटना को अंजाम देने वाला एक चोर घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार चोर घर के मेन गेट से अंदर दाखिल होता है और दरवाजे का ताला तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम देकर निकल जाता है। चोर घर के बरामदे में लगे सीसीटीवी में कैद हुआ है। चोर एक लिफाफे में आभूषण और कैश भरकर लेकर जाता हुआ कैद हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस
वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घर पर पहुंची। जांच के बाद पुलिस ने परिवार के लोगों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। वहीं पुलिस आसापास के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है। परिवार का अंदाजा है कि 70 लाख रुपये के आभूषण चोरी हुए हैं। हालांकि अभी जांच की जा रही है कि कितना नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed