फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Jathedar Giani Harpreet Singh invited for Ram temple land worship ceremony

राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को मिला न्योता

Mon, 03 Aug 2020 05:18 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
Jathedar Giani Harpreet Singh invited for Ram temple land worship ceremony
राम मंदिर न्यास ने पांच अगस्त को अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर निर्माण के लिए हो रहे भूमि पूजन में शामिल होने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को न्योता भेजा है। राष्ट्रीय सिख संगत के प्रदेश प्रचारक डॉ. संदीप सिंह व अन्य नेता इस न्योते को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय पहुंचे। जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की गैर हाजिरी में डॉ. संदीप सिंह ने निमंत्रण पत्र श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय के अधिकारियों को सौंपा।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत में डॉ. संदीप सिंह ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए हो रहे भूमि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो रहे हैं। इसके साथ ही कई धर्मों की मुख्य शख्सीयतें भी अनुष्ठान में शामिल होंगी। सिखों की अगुवाई कर रहे ज्ञानी हरप्रीत सिंह का नाम भी इसमें शामिल है। न्योता देने के लिए गणमान्य लोगों ने कहा कि अयोध्या में स्थित एक गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ शुरू करवाए गए हैं। श्री अखंड पाठ साहिब का भोग पांच अगस्त को पड़ेगा। अरदास के बाद जत्थेदार सिख कौम के नाम संदेश देंगे। डॉ. संदीप सिंह के अनुसार जत्थेदार ने विश्वास दिलाया है कि वह इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed