{"_id":"6112b6468ebc3e7380359e19","slug":"jammu-s-rajouri-resident-couple-died-in-accident-amritsar-news-pkl4230752100","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में जम्मू के राजौरी निवासी दंपती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में जम्मू के राजौरी निवासी दंपती की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बटाला रोड सोइयां कलां गांव के प्रवेश द्वार के सामने हाइवे पर गांव वालों की तरफ से अपनी सुविधा के लिए बनाए चोर रास्ते के कारण मंगलवार की सुबह जम्मू के राजौरी निवासी कार सवार दंपती की मौत हो गई। यह हादसा स्कूल वैन के चालक की लापरवाही के कारण हुआ। इससे श्री दरबार साहिब माथा टेककर वापस लौट रहे कार चालक और उसकी पत्नी की जान चली गई। हादसे में कार में सवार दो अन्य लोगों के अलावा स्कूल वैन में सवार तीन बच्चे और एक कैंटर का चालक भी जख्मी हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्कूल वैन का चालक बच्चों को उसी हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक सोइयां कलां गांव के सामने से पाइनवुड स्कूल वैन का चालक की लापरवाही के चलते चोर रास्ता पार करते समय बस अचानक मुड़ गई। पीछे से आ रहे रेत से भरे कैंटर ने वैन को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे स्कूल वैन को हलके से टक्कर लग गई और कैंटर असंतुलित हो गया। तेज रफ्तार वैन दूसरी तरफ पहुंच गई और वेरका से पठानकोट जा रही आल्टो कार से टकरा गई।
बताया जाता है कि वैन की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार के साथ टकराते हुए जम्मू के राजौरी जिला के हंजना तकड़ा इलाका में रहने वाले कार चालक नरिंदर पाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पत्नी नंदा को गंभीर हालत में वेरका के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में सवार आल्टो कार में सवार नरिंदर पाल सिंह के रिश्तेदार अरविंद सिंह और आकाशदीप सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि कैंटर चालक का पुलिस को कुछ पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
नरिंदर पाल सिंह अपनी पत्नी और उक्त दोनों रिश्तेदारों के साथ श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद वापस जम्मू लौट रहे थे। उनकी कार में श्री दरबार साहिब का प्रसाद और पवित्र सरोवर का जल भी मिला है। कंबो थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रभजोत सिंह ने बताया कि हादसे में मारे गए दंपती के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। मामले के जांच अधिकारी एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि स्कूल वैन को कब्जे में लेकर वैन चालक और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।