{"_id":"64398ed19d3bc770b70d6524","slug":"it-was-dangerous-for-the-young-man-to-send-the-message-the-girl-tried-to-kidnap-him-along-with-his-friends-amritsar-news-c-16-1-115086-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: मैसेज भेजना युवक को पड़ा भारी, युवती ने साथियों संग अपहरण की कोशिश की\nनोएडा के ध्यानार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: मैसेज भेजना युवक को पड़ा भारी, युवती ने साथियों संग अपहरण की कोशिश की नोएडा के ध्यानार्थ
Fri, 14 Apr 2023 11:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Fri, 14 Apr 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
लारेंस रोड पर बुलाकर जबर्दस्ती कार में बैठाया, शोर मचाने पर लोगों ने छुड़ाया
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। इंस्टाग्राम पर एक युवती को संदेश भेजना युवक को उस समय भारी पड़ गया, जब वह शुक्रवार की सायं अपने साथियों के साथ उसका अपहरण करने लारेंस रोड पहुंच गई। हंगामा करते हुए उन्होंने युवक को गाड़ी में बैठा भी लिया, लेकिन आसपास के लोगों ने उसे बचाया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार सवार एक युवती को शुभम नामक युवक अकसर इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर परेशान करता था। युवती ने इसकी जानकारी अपने दोस्तों को दी। इसके बाद सभी ने शुभम को सबक सिखाने की योजना बनाई और शुक्रवार शाम को उसे लारेंस रोड पर मिलने के लिए बुला लिया। जैसे ही शुभम युवती के पास पहुंचा तो उसके दोस्तों ने उसे घेर लिया। उसके साथ मारपीट करते हुए जबरदस्ती कार में डाल लिया। इसके बाद शुभम ने शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा कर लिया।
घटनास्थल पर इकट्ठा हुए लोगों ने बीच बचाव करते हुए कार सवारों को घेर लिया और सिविल लाइंस थाना पुलिस को भी सूचना दी। इस दौरान चालक ने कार भगाने का प्रयास भी किया। लेकिन लोग कार के आगे खड़े हो गए। उन्होंने चिल्ला रहे शुभम को कार से बाहर निकाला।
विज्ञापन
लोगों ने जब मोबाइल पर वीडियो बनाना शुरू किया तो युवती के साथ आई दोनों युवतियां अपना चेहरा छिपाने लगीं। इससे पहले कि वहां पुलिस पहुंचती मौका मिलते ही चालक अपने साथियों के साथ कार भगा ले गया। सिविल लाइन पुलिस ने आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी की फुटेज ली है। उसके सहारे अपहरण करने आए युवतियों और युवकों का पता लगा रही है।