फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   InIdian released five Pak prisoners going to Pakistan from Attari border Amritsar

ये इश्क रोग बुरा: लड़की के प्यार में लांघ दिया भारत-पाक बॉर्डर... जेल काटी, पांच पाकिस्तानी कैदी रिहा

Fri, 07 Feb 2025 08:10 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 07 Feb 2025 08:10 PM IST
सार

-सजा पूरी कर चुके पांच कैदियों को भारत सरकार ने किया रिहा, अटारी के रास्ते पाकिस्तान रवाना हुए।
-कोई अपनी जमीन छुड़वाने तो लड़की के प्यार में और तो कोई जासूसी के तहत आया था भारत। 

विज्ञापन
InIdian released five Pak prisoners going to Pakistan from Attari border Amritsar
अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तानी कैदी। - फोटो : संवाद

विस्तार

बॉलीवुड की सुपर हिट फिल्म गद्दर में तारा सिंह (सनी दयोल) अपनी पत्नी शकीना (अमीषा पटेल) के लिए पाकिस्तान चले गए थे। कुछ ऐसा ही हकीकत में भी हुआ है, लेकिन इस बार पाकिस्तान से एक युवक अपने प्यार के लिए भारत-पाक बॉर्डर को लांघकर इंडिया आ पहुंचा, लेकिन उसे पुलिस ने पकड़ लिया। युवक का प्यार परवान तो नहीं चढ़ा, लेकिन वह जेल पहुंच गया। जेल की सजा काटने के बाद पाकिस्तानी युवक शुक्रवार को अपने वतन वापस लौट गया है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान के पांच कैदियों को शुक्रवार को भारत सरकार ने रिहा कर दिया। जेलों में बंद सजा पूरी कर चुके पांच पाकिस्तानी कैदियों को भारत सरकार की ओर से रिहा कर सभी को उनके घर पाकिस्तान भेज दिया गया। पांचों कैदी अमृतसर के अटारी बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान रवाना हो गए। रिहा हुए इन कैदियों में मसरूर निवासी कराची, जफर हुसैन, नंद लाल निवासी सिंध, अजमल हुसैन, खादिम हुसैन निवासी मशवरा हैं।
विज्ञापन


ये इश्क रोग बुरा: लड़की के प्यार में लांघ दिया भारत-पाक बॉर्डर... जेल काटी, पांच पाकिस्तानी कैदी रिहा, अटारी बॉर्डर से गए घर

पाकिस्तान रवाना होने से पहले उक्त कैदियों की ओर से भारत आने और यहां पर किस तरह से पकड़े गए, इस बारे में जानकारी दी। इनमें से कोई अपनी जमीन छुड़वाने तो लड़की के प्यार में भारत आया था। वहीं एक कैदी को जासूसी के आरोप में 17 साल जेल की सजा भी काटनी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान वापस लौट रहे कैदी अजमल हुसैन ने बताया कि वह पाकिस्तान के कसूर गांव का रहने वाला है। वह लड़की के प्यार के चक्कर में भारत आया था। उसे अपने पिता के मामा की लड़की से प्यार हो गया, जो हरियाणा में रहती है। वे व्हाट्सएप पर चेटिंग करते थे और वह लड़की उससे शादी करने के लिए राजी थी। तीन साल पहले लड़की के प्यार में वह शराब पीकर गलती से भारत की हद में प्रवेश कर गया। 2022 में वल्टोहा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उसे दो साल की सजा सुनाई, जो उसने तरनतारन जेल में काटी। लड़की से शादी तो हुई नहीं, लेकिन दो साल भारत की जेल में काटने के बाद अब वह अपने घर वापस लौट गया। 

16 साल जेल में बिताए
कराची में रहने वाले मसरूर बताया कि वह साल 2008 में भारत आया था। उसके पास छह महीने का वीजा था और जब उसका वीजा खत्म हो गया तो उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि लखनऊ में वह एक दुकान पर कांच काटने और उसे फिट करने का काम करने लगा था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और कोर्ट ने उसे उम्रभर जेल में रहने की सजा सुनाई थी। हाईकोर्ट में अपील करने के बाद उसने साढ़े 16 साल जेल में बिताए और अब उसकी वतन वापसी हो रही है।

जासूसी के आरोप में हुआ गिरफ्तार
जफर हुसैन ने बताया कि पुलिस ने उसे जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया था। 17 साल की सजा पूरी करने के बाद वह अपने देश लौट रहा है। वह राजस्थान की अलवर जेल में बंद था और जासूसी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। वह शादीशुदा है और उसकी पत्नी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रहती है। 

रिश्तेदारों से जमीन छुड़वाने आया था
एक कैदी है, नंद लाल, जो सिंध प्रांत का रहने वाला है। भारत के राजस्थान में उसकी जमीन थी, जिस पर उसके रिश्तेदारों ने कब्जा कर रखा था। वह अपनी जमीन वापस लेने के लिए भारत आया था, उसका वीजा खत्म हो गया और उसके रिश्तेदारों ने पुलिस को सूचना देकर उसे जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed