{"_id":"64afc8d9b368477c949d60d22799bf7a","slug":"indo-pak-realation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में हिस्सा लेने लाहौर गए बीएसएफ अधिकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में हिस्सा लेने लाहौर गए बीएसएफ अधिकारी
अमर उजाला, अमृतसर
Updated Tue, 24 Dec 2013 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएफ और पाक रेंजर्स के मध्य महत्वपूर्ण छिमाही बैठक में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को बीएसएफ के अधिकारी भारत-पाक वाघा सड़क सीमा के रास्ते से लाहौर रवाना हो गए।
विज्ञापन
बैठक का सिलसिला मंगलवार से शुरू हो चुका है। बैठकों का दौर 28 दिसंबर तक चलेगा। बैठक में सीमां पर तस्करी, आईसीपी के माध्यम से होते व्यापार आदि मुद्दों पर भी विशेष बातचीत होगी।
विज्ञापन
बैठक में बीएसएफ क्या मुद्दे उठाएगी, इस पर अधिकारियों ने कुछ भी खुलासा करने से इंकार किया है।
बीएसएफ के डीआईजी आरपीएस जसवाल ने बताया कि इसमें हिस्सा लेने के लिए बीएसएफ का एक प्रतिनिधिमंडल बीएसएफ की डायरेक्टर जनरल सुभाष जोशी के नेतृत्व में पाकिस्तान रवाना हुआ है।
विज्ञापन
जबकि पाक रेजर्स के डीजी मेजर जरनल रवाज अख्तर इस बैठक में शामिल होंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में वेस्टन कमांड बीएसएफ, चंडीगढ़, बीएसएफ आईजी जम्मू सेक्टर, पंजाब सेक्टर, राजस्थान सेक्टर और गुजरात फ्रंटियर तथा दिल्ली हेडक्वार्टर के अधिकारी भी शामिल हो रहे हैं।