फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   India Returned two teenagers from Pakistan who entered here accidently

अमृतसर : गलती से भारत में घुसे पाकिस्तान के दो किशोरों को वापस लौटाया 

Sun, 23 May 2021 06:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर
अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 23 May 2021 06:19 AM IST
सार

  • बीएसएफ ने पाक रेंजर्स को दर्ज कराया विरोध
  • जांच के बाद किया पाक को सुपुर्द

विज्ञापन
India Returned two teenagers from Pakistan who entered here accidently
International Border

विस्तार

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने रविवार दोपहर करीब पौने बारह बजे भारत-पाक सीमा पर भारतीय क्षेत्र में संदिग्ध हालत में घूम रहे पाकिस्तान के दो किशोरों को पकड़ लिया। बीएसएफ की 14 बटालियन के जवानों ने इन्हें फिरोजपुर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फेंसिंग के पास पिलर नंबर 158/12-13, बार्डर ऑब्जर्विंग पोस्ट (बीओपी) एमडब्ल्यू उत्तर के पास से हिरासत में लिया। इनके कब्जे से एक स्मार्ट फोन तथा पाकिस्तान करेंसी के 1900 रुपये बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन


बीएसएफ अधिकारियों की ओर से की गई पूछताछ में किशोरों की पहचान मोहम्मद हुसैन (15) निवासी कसूर और मोहम्मद इरफान (17) निवासी कोट बंगला, जिला कसूर के रूप में हुई है। दोनों किशोरों ने बताया कि वे गलती से भारतीय क्षेत्र में घुस आए हैं। इसके बाद सायं करीब साढ़े तीन बजे बीएसएफ के अधिकारियों ने पाक रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग कर विरोध जताते हुए यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


पाक रेंजर्स ने दोनों किशोरों के घरवालों से पूछताछ  के बाद बीएसएफ के अधिकारियों से उन्हें छोड़ने की विनती की। इसके बाद बीएसएफ ने देर सांय दोनों का मेडिकल करवाने के बाद उन्हें भारत-पाक सीमा जीरो लाइन पर पाक रेंजर्स के सुपुर्द कर दिया। बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक हम इस तरह से गलती से घुसे छह पाकिस्तानी नागरिकों को मानवीय आधार पर वापस लौटा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed