{"_id":"615dc8b68ebc3e626a6f73ac","slug":"incidents-like-lakhimpur-kheri-are-the-chief-minister-s-exam-amritsar-news-pkl4292003115","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर पहुंचे सुखबीर बादल: कहा- लखीमपुर जैसी घटनाएं सीएम की परीक्षा, नवजोत सिंह सिद्धू पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर पहुंचे सुखबीर बादल: कहा- लखीमपुर जैसी घटनाएं सीएम की परीक्षा, नवजोत सिंह सिद्धू पर साधा निशाना
Wed, 06 Oct 2021 09:33 PM IST
पंजाब ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 09:33 PM IST
सार
सुखबीर बादल ने कहा कि लखीमपुर खीरी मामले को लेकर उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिख कर समय मांगा है। उनकी टीम मौके का दौरा कर जायजा लेगी। एसजीपीसी ने भी अपनी एक टीम घटना का जायजा लेने के लिए भेजी है।
विज्ञापन
व्यापारियों से मुलाकात करते सुखबीर सिंह बादल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने लखीमपुर खीरी जैसी घटनाओं को मुख्यमंत्री की परीक्षा बताया है। उन्होंने कहा कि देश देखना चाहता है कि मुख्यमंत्री इंसाफ दे पाते हैं या नहीं।
विज्ञापन
बादल ने यह बात बुधवार को पुराने फोकल प्वाइंट औद्योगिक एरिया में उद्योगपतियों के साथ बैठक के बाद कही। सुखबीर बादल ने कहा कि दुख की बात है कि अभी तक कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया। उन्होंने बताया कि चंदूमाजरा के नेतृत्व में एक टीम लखीमपुर खीरी भेजी थी। जिसे बार्डर पर ही रोक लिया गया।
विज्ञापन
उनकी टीम वेदातां अस्पताल में गंभीर हालत में उपचाराधीन एक किसान का हाल जानने पहुंची। उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री से अपील की है कि वह राजनीति से ऊपर उठकर इस मामले में इंसाफ करे और आरोपियों को गिरफ्तार करें।
विज्ञापन
सुखबीर बादल ने कहा कि लखीमपुर खीरी मामले को लेकर उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिख कर समय मांगा है। उनकी टीम मौके का दौरा कर जायजा लेगी। एसजीपीसी ने भी अपनी एक टीम घटना का जायजा लेने के लिए भेजी है।
किसान आंदोलन पर बादल ने कहा कि अब बहुत समय हो चुका है। जल्द से जल्द किसानों का मामला हल होना चाहिए। शिअद प्रधान पुराने फोकल प्वाइंट स्थित गौशाला भी गये व मंत्रोचारण के बीच गायों को चारा डाला।
फोकल प्वाइंट इंडस्ट्री के संदीप खोसला ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू ने कभी भी पूर्वी विधानसभा हलके की सुध नहीं ली। जिसके चलते उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद बादल मजीठा मंडी में कारोबारियों के साथ बैठक करने पहुंचे। जहां फेडरेशन ऑफ किरयाना एवं ड्राई फ्रूट एसोसिएशन के प्रधान अनिल मेहरा ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू को निशाने पर लिया। बादल ने कहा कि सिद्धू सीएम बनने का सपना देख रहे हैं जबकि उन्होंने कभी अपने विधानसभा हलके की भी सुध नहीं ली। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी और शिरोमणि अकाली दल के गुरप्रताप सिंह टिक्का भी मौजूद रहे।