फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   illegal construction, not action, pathankot

ट्रस्ट ने नहीं की अवैध निर्माण पर कार्रवाई

Fri, 03 Jun 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट Updated Fri, 03 Jun 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
illegal construction, not action, pathankot
पठानकोट में एक सप्ताह के समय के बाद भी निर्माण कार्य नहीं रोका गया। - फोटो : अमर उजाला
अवैध निर्माण करने वालों को दी गई नोटिस की समयसीमा बीतने के बाद भी नगर सुधार ट्रस्ट हाथ पर हाथ धरे बैठा है।
विज्ञापन


ट्रस्ट अधिकारियों ने अवैध निर्माण के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं ट्रस्ट के इंजीनियर सतपाल का कहना है दूसरा नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद भी अवैध निर्माण कराने वाले ने रिकार्ड नहीं दिखाया तो कार्रवाई की जाएगी। 

नगर सुधार ट्रस्ट के पास स्थित पटेल चौक पर दो दुकानों का अवैध निर्माण करवाया जा रहा था। निर्माण कराने वाले के पास न तो रजिस्ट्ररी थी और न ही एनओसी। अमर उजाला में अवैध निर्माण का समाचार प्रकाशित होने के बाद ट्रस्ट के अधिकारियों एक दुकान को गिरवा दिया था। दूसरी दुकान के रिकार्ड देने के लिए 31 मई तक का समय दिया गया था। यह समयसीमा बीतने के बाद भी अवैध निर्माण ज्यों का त्यों हैं। 
विज्ञापन


इस संबंध ट्रस्ट इंजीनियर सतपाल से बात की गई तो उन्होंने बताया अवैध निर्माण कराने वाले ने पहले नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है। अब उसे दूसरा नोटिस भेजा गया है। निर्धारित समय में मालिक ने रिकार्ड पेश न किया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। तीसरा नोटिस नहीं भेजा जाएगा। इस संबंध में एडीसी केएस राज का कहना है कि मामला मेरे ध्यान में आ गया है। ट्रस्ट अधिकारियों को अवैध निर्माण को लेक स्थिति स्पष्ट करने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है। उन्होंने कहा निर्माण कार्य अवैध हुआ तो ट्रस्ट व अवैध निर्माण करने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed