{"_id":"617c1e06fe99c626000da685","slug":"ig-border-range-ssp-dehati-visited-the-border-with-bs-officers-amritsar-news-pkl4315461192","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी बार्डर रेंज, एसएसपी देहाती ने बीएस अधिकारियों के साथ किया सीमा का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी बार्डर रेंज, एसएसपी देहाती ने बीएस अधिकारियों के साथ किया सीमा का दौरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। आईजी बॉर्डर रेंज मोनीष चावला और एसएसपी देहाती राकेश कौशल ने शुक्रवार को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के अधिकारियों के साथ मिलकर अजनाला के सीमांत इलाके रमदास का दौरा किया। इस दौरान ये अधिकारी सीमा पर बीएसएफ की पोस्टों पर गए और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बीएसएफ की 10 बटालियन के कमांडेंट कुलवंत कुमार और 73 बटालियन के डिप्टी कमांडेंट राम इंद्र मल ने पुलिस अधिकारियों को सीमा की स्थिति बाबत अवगत करवाया।
आने वाले दिन त्योहारों के हैं और बहुत जल्द धुंध का मौसम शुरू होने वाला है। पाकिस्तान के तस्कर इसका फायदा उठाते हुए हथियारों और हेरोइन की तस्करी की कोशिशें करते हैं। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा तस्करों और भारत विरोधियों के साथ मिलकर धुंध के दौरान ड्रोन का इस्तेमाल कर अपने मंसूबे पूरे किए जाने की सूचनाएं पुलिस के पास हैं।
इस दौरान आईजी ने बीएसएफ की सीमांत चौकियों का दौरा किया और वहां किए गए सुरक्षा प्रबंधों का भी जायजा लिया। उन्होंने बल के कर्मचारियों से सर्दियों के दौरान गश्त में आने वाली मुश्किलों के बारे में जाना। आने वाले दिनों में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ रोकने और ड्रोन की गतिविधियों पर नजर रखने व हथियारों और हेरोइन की तस्करी रोकने को लेकर बीएसएफ अधिकारियों के साथ विचार विमर्श भी किया।