फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   If the accused of Badgadi are not arrested, then Randhawa will be given religious punishment: Dhyan Singh Mand

बड़गाड़ी के आरोपी न हुए गिरफ्तार, तो रंधावा को देंगे धार्मिक सजा: ध्यान सिंह मंड

Mon, 04 Oct 2021 09:42 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
If the accused of Badgadi are not arrested, then Randhawa will be given religious punishment: Dhyan Singh Mand
अमृतसर के अकाल तख्त के बाहर खड़े होकर पत्रकारो से बातचीत करते जत्थेदार ध्यान सिंह मंड - फोटो : AMRITSAR
अमृतसर। सरबत खालसा की ओर से स्थापित श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ध्यान सिंह मंड ने बरगाड़ी कांड के आरोपियों को 10 नवंबर तक गिरफ्तार न किये जाने पर उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को धार्मिक सजा देने की बात कही है। मंड ने यह एलान सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब से किया। वह आज श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे थे।
विज्ञापन

जत्थेदार ने पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के उस बयान के बाद यह एलान किया, जिसमें बड़गाड़ी कांड के दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की बात कही गई है। जत्थेदार ध्यान सिंह मंड ने कहा कि पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने 10 नवंबर तक बड़गाड़ी कांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन

रंधावा ने उप मुख्यमंत्री बनने के बाद कहा था कि गृह विभाग कैप्टन अमरिंदर सिंह के पास होने के चलते बड़गाड़ी कांड के आरोपियों को अभी तक सजा नहीं मिल सकी। जत्थेदार मंड ने कहा कि अब गृह विभाग रंधावा के पास है। अगर 10 नवंबर तक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा गया तो सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उप मुख्यमंत्री को धार्मिक सजा सुनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ जत्थेदार मंड ने यूपी के लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की मौत को लेकर भाजपा नेताओं की निंदा की है। उन्होंने इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार किसान आंदोलन से बौखलाई हुई है। जिसके चलते किसानों पर अत्याचार करवाए जा रहे हैं और किसानों को मारने की धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने केेंद्रीय राज्यमंत्री के बेटे को कड़ी सजा देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed