फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Highest ever import of Rs 3700 crore from Afghanistan via Attari in ICP

Amritsar: आईसीपी पर बना रिकॉर्ड... अटारी के रास्ते अफगानिस्तान से अब तक का सबसे ज्यादा 3700 करोड़ का आयात

Mon, 08 Jul 2024 02:47 PM IST
निवेदिता वर्मा हरीश शर्मा, अमर उजाला, अमृतसर
हरीश शर्मा, अमर उजाला, अमृतसर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 08 Jul 2024 02:47 PM IST
सार

फेडरेशन ऑफ करियाना एंड ड्राई फ्रूट एसोसिएशन मजीठ मंडी के प्रधान अनिल मेहरा ने बताया कि अफगानिस्तान में जब तालिबान का शासन आया था, तो व्यापारियों के मन में पेमेंट को लेकर डर था, लेकिन मौजूदा समय में सारी पेमेंट बैंकों के जरिये हो रही है। इसलिए इस तरह की परेशानी नहीं आ रही है।

विज्ञापन
Highest ever import of Rs 3700 crore from Afghanistan via Attari in ICP
इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट - फोटो : ANI File

विस्तार

भारत-पाकिस्तान सीमा पर अटारी स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) के रास्ते भारत ने अफगानिस्तान के साथ आयात का नया रिकॉर्ड कायम किया है। साल 2023-24 में भारत ने अफगानिस्तान से 3700 करोड़ रुपये का आयात किया है, जो अब तक का सर्वाधिक है। इससे पहले पिछले वर्ष 3600 करोड़ का आयात हुआ था। 

विज्ञापन


खास बात यह है कि अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार होने के बावजूद कारोबार में बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2017-18 में आईसीपी के जरिये 3400 करोड़ रुपये का आयात हुआ था, लेकिन तब यह पाकिस्तान और अफगानिस्तान दोनों देशों से था, जबकि अब 3700 करोड़ रुपये का आंकड़ा अकेले अफगानिस्तान से आयात का है।

विज्ञापन

अफगानिस्तान से ड्राई फ्रूट और जड़ी-बूटियां आयात करता है भारत

फेडरेशन ऑफ करियाना एंड ड्राई फ्रूट एसोसिएशन मजीठ मंडी के प्रधान अनिल मेहरा ने बताया कि अफगानिस्तान में जब तालिबान का शासन आया था, तो व्यापारियों के मन में पेमेंट को लेकर डर था, लेकिन मौजूदा समय में सारी पेमेंट बैंकों के जरिये हो रही है। इसलिए इस तरह की परेशानी नहीं आ रही है। उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान से भारत किशमिश, अखरोट, बादाम, अंजीर, ताजे फल जैसे अनार, सेब, चेरी, खरबूजा, तरबूजा और मसाले जैसे हींग, जीरा और केसर का आयात करता है। इसके अलावा दवाइयों में प्रयोग होने वाली जड़ी-बूटियां भी आयात की जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

2024-25 में 4000 करोड़ के ऊपर जाने का अनुमान

आईसीपी की स्थापना साल 2012 में हुई थी। पहले साल आईसीपी पर 1748 करोड़ रुपये का आयात हुआ था। इसके बाद पिछले साल 3600 करोड़, 2018-19 में 3400 करोड़, 2019-20 में 2544 करोड़, 2020-21 में 2639 करोड़, 2021-22 में 2977 करोड़ और 2022-23 में 2212 करोड़ रुपये का आयात हुआ था। 2024-25 में यह आंकड़ा 4000 करोड़ के ऊपर जाने का अनुमान है।

पाकिस्तान से 2019 से बंद है ट्रेड

पुलवामा हमले के बाद अगस्त 2019 से पाकिस्तान के साथ भारत का व्यापार बंद है। पाकिस्तान से मुख्य रूप से जिप्सम और सीमेंट का आयात होता था। इसके अलावा टमाटर का भी आयात होता था। पाकिस्तान से व्यापार बंद होने के बावजूद आईसीपी के रास्ते आयात में बढ़ोतरी को व्यापारी शुभ संकेत मान रहे हैं। इतने बड़े स्तर पर आयात होने से आईसीपी पर काम करने वाले कर्मचारियों और ट्रक चालकों को भी खूब फायदा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed