फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Head constable sacked robbery Amritsar Ludhiana Jalandhar Kapurthala Hoshiarpur 20 incidents

अमृतसर में लूट का आरोपी बर्खास्त हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, लुधियाना, जालंधर, कपूरथला और होशियारपुर में की हैं 20 से अधिक वारदातें

Sat, 20 Feb 2021 08:16 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 08:16 PM IST
विज्ञापन
Head constable sacked robbery Amritsar Ludhiana Jalandhar Kapurthala Hoshiarpur 20 incidents
अमृतसर। अमृतसर देहाती के अंतर्गत आते थाना जंडियाला गुरु पुलिस ने लुधियाना, जालंधर, कपूरथला और होशियारपुर में लूटपाट की बीस से ज्यादा वारदातों को अंजाम देने के आरोपी पंजाब पुलिस के बर्खास्त हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। आरोपी रात के समय जीटी रोड पर ट्रक चालकों के पैसे लूटकर फरार हो जाता था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की पहचान कपूरथला स्थित बरिडपुरा गांव निवासी सुरिदरपाल सिंह उर्फ पाला के रूप में बताई है। आरोपी से वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली एक्टिवा, पुलिस की वर्दी, पंच और चाकू बरामद किया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी हरचंद सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि सूचना मिली थी कि साल 2005 में पंजाब पुलिस (कपू्रथला) से बर्खास्त हो चुका हेड कांस्टेबल सुरिदरपाल सिंह पाला शनिवार तड़के पुलिस की वर्दी में खलचियां के पास एक ट्रक चालक को लूट रहा है। छापा मारकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर एक्टिवा भी बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी पाला ने स्वीकार किया है कि ड्यूटी के दौरान (साल 2005) वह लूटपाट की वारदातों को अंजाम देता रहा है। इसी कारण उसे विभाग से बर्खास्त कर दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद उसने रात में ट्रक चालकों को रोककर लूटना शुरू कर दिया। उसके खिलाफ बीस से ज्यादा मामला दर्ज हैं। थाना प्रभारी हरचंद सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कई मामले सुलझ चुके हैं। आरोपी पर शहीद भगत सिंह नगर में 2005 चोरी व लूट के मामला दर्ज हुए थे। फिल्लौर में 2010 फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी, मकसूदां (जालंधर) 2013 में चोरी और धोखाधड़ी, मकसूदां (जालंधर) 2013 में नशा तस्करी, साहनेवाल में (लुधियाना) 2016 में चोरी, अमृतसर देहाती (ब्यास) में 2002 चोरी, सलेम टाबरी (लुधियाना) 2013 में धोखाधड़ी के मामले दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed