{"_id":"66d08fe00f389c0a9707ca71","slug":"he-used-to-tease-him-by-calling-him-bona-when-the-youth-protested-the-nihang-beat-him-to-death-amritsar-news-c-59-1-asr1001-107741-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: सभी केंद्र... \nबोना कहकर चिढ़ाता था, युवक ने विरोध \nकिया तो निहंग ने पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: सभी केंद्र... बोना कहकर चिढ़ाता था, युवक ने विरोध किया तो निहंग ने पीटकर मार डाला
विज्ञापन
घर में घुसकर हथियार से किया वार, आरोपी फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। कद छोटा होने को लेकर चिढ़ाए जाने का युवक मलकीत सिंह ने विरोध किया तो निहंग सुखदेव ने घर में घुसकर उससे मारपीट की और हथियार से वार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। मामला बुधवार देर रात का है। कंबो थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। डीएसपी लखविंद्र सिंह ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
35 वर्षीय मलकीत सिंह का कद काफी छोटा था। पड़ोस में रहने वाला सुखदेव उसे अक्सर बोना कहकर चिढ़ाता था। इस बात को लेकर दोनों में कई बार बहस हो चुकी थी। बुधवार देर रात को मलकीत घर पर अकेला था, उसके माता-पिता कहीं गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी ने उसे चिढ़ाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी घर में घुस गया और उसे इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। मलकीत माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं।
बेटे से रंजिश रखता था सुखदेव : मां
मृतक मलकीत की मां अमरीक कौर ने बताया कि आरोपी सुखदेव सिंह उसके बेटे से रंजिश रखता था। अक्सर उसे चिढ़ाता और मारपीट करता था। बुधवार देर रात उसने मौका देखा कि घर में कोई नहीं है, वह छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ और मलकीत से मारपीट की। किसी हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।