फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Guru Nanak Jayanti celebration in Golden temple Amritsar photos gallery

Guru Parv: लाखों ने लगाई श्रद्धा की डुबकी, दीपमाला और आतिशबाजी की रोशनी में नहाया गोल्डन टेंपल, देखें तस्वीरें

Fri, 15 Nov 2024 09:11 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 15 Nov 2024 09:11 PM IST
सार

Guru Parv 2024: श्री गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व पर शुक्रवार को पूरे पंजाब में सभी गुरु घरों में भव्य आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरुद्वारा में पहुंचे माथा टेका और लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। इस खास मौके पर अमृतसर स्थित हरिमंदिर साहिब के  पवित्र सरोवर में लाखों लोगों ने श्रद्धा की डुबकी लगाई। 

विज्ञापन
Guru Nanak Jayanti celebration in Golden temple Amritsar photos gallery
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर अमृतसर के हरिमंदिर साहिब में दीपमाला करते श्रद्धालु। - फोटो : संवाद

विस्तार

पहले पातशाह श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया। प्रकाश पर्व के मौके पर श्री हरिमंदिर साहिब में श्रद्धालुओं ने पहुंच कर धुंध व ठंड के बावजूद पवित्र सरोवर में स्नान करके अपनी श्रद्धा को प्रकट किया। दिनभर श्रद्धालु माथा टेकने के लिए हरिमंदिर साहिब में संगत की लंबी कतारें लगी रहीं। 
विज्ञापन


वहीं शाम होते ही श्री हरिमंदिर साहिब रंग बिरंगी लाइटों से जमगम हुआ। इस मनमोहक नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं दीपमाला और आतिशबाजी से रोशनी में  हरिमंदिर साहिब का नजारा देखते ही बन रहा था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

Guru Nanak Jayanti celebration in Golden temple Amritsar photos gallery
गोल्डन टेंपल में दीपमाला करते श्रद्धालु। - फोटो : संवाद
श्री हरिमंदिर साहिब, श्री अकालतख्त साहिब व गुरुद्वारा अटल राय साहिब में सुंदर जलौ सजाए गए। परिसर स्थित गुरुद्वारा मजी साहिब दीवान हाल में विशाल गुरमत समागम आयोजित किया गया। देर शाम दीपमाला की गई और आतिशबाजी की गई।

Guru Nanak Jayanti celebration in Golden temple Amritsar photos gallery
गोल्डन टेंपल में आतिशबाजी। - फोटो : संवाद
धार्मिक कार्यक्रम में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह एवं एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने भी विशेष तौर से शमूलियत की। श्री हरिमंदिर साहिब, श्री अकालतख्त साहिब व अन्य गुरुद्वारा साहिबान में अलौकिक दीपमाला भी की गई। 

Guru Nanak Jayanti celebration in Golden temple Amritsar photos gallery
दीपमाला के दौरान गोल्डन टेंपल का मनमोहक नजारा। - फोटो : संवाद
गुरमत कार्यक्रम में श्री हरिमंदिर साहिब के हजूरी रागी भाई हरविंदर सिंह के जत्थे ने इलाही बाणी का कीर्तन कर संगत को निहाल किया। अरदास भाई बलजीत सिंह ने की और हुक्मनामा ग्रंथी ज्ञानी केवल सिंह ने लिया। 

Guru Nanak Jayanti celebration in Golden temple Amritsar photos gallery
गोल्डन टेंपल में आतिशबाजी। - फोटो : संवाद
धामी ने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को अपनाने की संगत से अपील करते हुए कहा कि गुरु साहिब ने उच्च, नीच, जात, पात व विभाजन की सीमाओं को तोड़ते हुए श्रद्धालुओं को एक ओंकार बाणी से जोड़ा। उन्होंने गुरु उपदेशों के अनुसार जीवन व्यतीत करने की अपील की। श्री रहिरास के पाठ के बाद आतिशबाजी भी की गई। एक लाख से अधिक संगत ने परिक्रमा स्थित पवित्र सरोवर में दीप भी प्रज्वलित किए। 

Guru Nanak Jayanti celebration in Golden temple Amritsar photos gallery
श्री हरिमंदिर साहिब में दीपमाला करते श्रद्धालु। - फोटो : संवाद
इस मौके पर ग्रंथी ज्ञानी अमरजीत सिंह, ज्ञानी परविंदरपाल सिंह, सदस्य भाई राम सिंह, ओएसडी सतबीर सिंह धामी, सचिव प्रताप सिंह, भाई अजायब सिंह अभिलासी, उपसचिव हरभजन सिंह वक्ता, श्री दरबार साहिब के मैनेजर भगवंत सिंह, सुपरिंटेंडेंट निशान सिंह इत्यादि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed