{"_id":"6144c0448ebc3ed52e443a49","slug":"gurmukh-singh-brar-had-given-the-goods-of-death-to-the-terrorists-amritsar-news-pkl4271056142","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरमुख सिंह बराड़ ने दिया था आतंकियों को मौत का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरमुख सिंह बराड़ ने दिया था आतंकियों को मौत का सामान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। अजनाला पुलिस की ओर से गिरफ्तार आतंकियों रूबल, विक्की भुट्टी, मलकीत सिंह और गुरप्रीत सिंह ने पुलिस रिमांड में कई खुलासे किए हैं। जांच में सामने आया है कि अजनाला के शर्मा फिलिंग स्टेशन के बाहर खड़े पेट्रोल टैंकर में आठ अगस्त 2021 को हुआ ब्लास्ट कोई आम घटना नहीं थी। यह ब्लास्ट आतंकी धमाका था, जिसका मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान लेना था। यह भी सामने आया है कि आतंकी रूबल वारदात को अंजाम देने के बाद एक युवक की हत्या कर कुरुक्षेत्र के शाहाबाद स्थित गुरुद्वारा मरदों साहिब में नौकरी करने लगा था। नौकरी दिलाने में रूबल की बुआ के लड़के ने उसका सहयोग किया था। पुलिस जल्द ही रूबल की बुआ के लड़के से भी पूछताछ करेगी।
एसएसपी देहाती गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आतंकी गुरमुख सिंह बराड़ से लगातार संपर्क में थे। गुरमुख बराड़ को कुछ दिन पहले ही कपूरथला में गिरफ्तार कर घर और कार्यालय से विस्फोटक पदार्थ और हथियार बरामद किए थे। गुरमुख पाकिस्तान में बैठे आतंकी लखबीर सिंह रोडे का भतीजा है। जांच में सामने आया कि बराड़ ने ही इन्हें विस्फोटक पदार्थ मुहैया करवाए थे। बराड़ को भी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर मामले में पूछताछ की जाएगी। एसएसपी गुलनीत सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों के पास से एंड्रॉयड फोन, जबकि एक आतंकी से सामान्य पेड वाला मोबाइल फोन बरामद करने के बाद जांच के लिए साइबर सेल भेजा गया है।
धार्मिक स्थलों की बढ़ाई सुरक्षा
आतंकियों से पूछताछ में खुलासा हुआ था कि धार्मिक स्थल और स्कूल कालेज इनके निशाने पर थे। इसके बाद पुलिस ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी है। एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि पुलिस के साथ स्पेशल कमांडोज को तैनात किया गया है और बड़े धार्मिक स्थलों के चारों ओर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
एनआईए ने टिफिन बम के साथ भेजी पेन ड्राइव का लिया डाटा
आतंकियों से पूछताछ के दौरान सामने आया कि पाकिस्तान में बैठे लखबीर सिंह रोडे और आईएसआई के एजेंट कासिम से वह लगातार संपर्क में थे। खुलासा हुआ कि रोडे ने टिफिन बम के साथ एक पेन ड्राइव भी भेजी थी। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के अधिकारियों ने इस पेन ड्राइव का डाटा लिया और जांच से जुड़े कुछ अन्य दस्तावेजों को भी कब्जे में लिया है।