{"_id":"65620ea1947ef604690e77eb","slug":"group-of-devotees-leaves-for-pakistan-to-celebrate-prakash-parv-at-gurudwara-sri-nankana-sahib-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाश पर्व: पाकिस्तान के लिए जत्था रवाना, गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में माथा टेक कर श्रद्धालु लौटेंगे भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकाश पर्व: पाकिस्तान के लिए जत्था रवाना, गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में माथा टेक कर श्रद्धालु लौटेंगे भारत
Sat, 25 Nov 2023 08:41 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर
अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 25 Nov 2023 08:41 PM IST
सार
शिरोमणि कमेटी के सचिव प्रताप सिंह ने कहा कि गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में प्रकाश पर्व मनाने गया जत्था पाकिस्तान में अन्य ऐतिहासिक गुरु-स्थानों का भी दौरा करेगा। तीन दिसंबर को जत्था लाहौर के गुरुद्वारा श्री डेहरा साहिब में रुकेगा, जहां से चार दिसंबर को जत्था भारत लौट आएगा।
विज्ञापन
सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को मनाने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना किया गया। इस जत्थे का नेतृत्व कमेटी के वरिष्ठ सदस्य खुशविंदर सिंह भाटिया कर रहे हैं। जत्थे के साथ उप नेता शिरोमणि कमेटी सदस्य रणजीत सिंह, सह सचिव गुरचरण सिंह कोहाला एवं प्रभारी मलकीत सिंह बहड़वाल गए हुए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि इस बार एसजीपीसी, दिल्ली कमेटी व अन्य संस्थाओं के करीब 2500 श्रद्धालुओं को ही वीजा दिया गया है। जत्थे के प्रभारी खुशविंदर सिंह भाटिया ने कहा कि काफी श्रद्धालुओं को वीजा जारी नहीं हुआ है। इस मुद्दे को वह पाकिस्तान के अधिकारियों, ओकाफ बोर्ड और पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के समक्ष उठाएंगे।
विज्ञापन
शिरोमणि कमेटी के सचिव प्रताप सिंह ने कहा कि गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में प्रकाश पर्व मनाने गया जत्था पाकिस्तान में अन्य ऐतिहासिक गुरु-स्थानों का भी दौरा करेगा। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को तीर्थ यात्रियों का जत्था गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब से गुरुद्वारा श्री सच्चा सौदा, मंडी चूहड़काना (शेखूपुरा) में माथा टेकेगा। 27 नवंबर को जत्था गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में प्रकाश गुरुपर्व समारोह में भाग लेगा।
विज्ञापन
इसी तरह 29 नवंबर को तीर्थ यात्री गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब आसन अब्दाल जाएंगे और 30 नवंबर को जत्था गुरुद्वारा श्री डेहरा साहिब लाहौर पहुंचेगा। 2 दिसंबर को संगत गुरुद्वारा श्री डेहरा साहिब लाहौर, गुरुद्वारा श्री रोड़ी साहिब अमानाबाद और गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करेगा और शाम को श्री डेहरा साहिब लाहौर लौट आएगा। 3 दिसंबर को जत्था लाहौर के गुरुद्वारा श्री डेहरा साहिब में रुकेगा, जहां से 4 दिसंबर को जत्था भारत लौट आएगा।