फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Grenade launcher caught in Dinanagar and third accused arrested in RDX case

दीनानगर में पकड़े गए ग्रेनेड़ लांचर तथा आरडीएक्स मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Wed, 23 Feb 2022 10:05 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 10:05 PM IST
विज्ञापन
Grenade launcher caught in Dinanagar and third accused arrested in RDX case
गुरदासपुर। दीनानगर थाने में गणतंत्र दिवस के नजदीक गुरदासपुर पुलिस की ओर से ग्रेनेड, ग्रेनेड लांचर तथा 3.79 किलो आरडीएक्स सहित अन्य टाइमर डिवाइज पकड़ बड़ी वारदात को विफल करने के बाद इसी केस में लिप्त तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है। उक्त आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ से पुलिस को रिकवरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नवीश कुमार उर्फ नवी, पुत्र दर्शनलाल निवासी गांव जगीरपुर थाना पुराना शाला के रूप में हुई है। इससे पहले पुलिस ने आरोपी सुखप्रीत सिंह उर्फ सुख घुम्मन निवासी खरल जोकि लुधियाना जेल में बंद था को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की गई थी। पुलिस को विस्फोट की रिकवरी मलकीत सिंह को गिरफ्तार करने के बाद मिली थी। उक्त रिकवरी पुलिस को गुरदासपुर के गाजीकोट के रहने वाले मलकीत सिंह की निशानदेही पर हुई थी। पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि नवीश कुमार ने भी रिकवर किए गए हथियारों के जखीरे प्राप्त किए थे। इस कारण नवीश का नाम भी उक्त मामले में दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। हालांकि उसका कोई पुराना आपराधिक रिकार्ड नहीं है।
विज्ञापन

दीनानगर पुलिस ने मलकीत के साथ-साथ सुखप्रीत सिंह उर्फ सुख घुम्मन, थरणजोत सिंह उर्फ थन्ना और सुखमीत पाल सिंह उर्फ सुख भिखारी वाल सभी निवासी गुरदासपुर तथा पाकिस्तान स्थित इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के मुखी लखबीर सिंह रोड़े तथा भगोड़े गैंगस्टर अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला पर भी केस दर्ज किया था। मलकीत सिंह, सुख घुम्मन के सीधे संपर्क में था। सुख घुम्मन वहीं मुख्य साजिशकर्ता था जिसने लखबीर सिंह रोड़े तथा गैंगस्टर अर्श डल्ला जोकि अभी कनाडा में रह रहा है, के साथ साजिश रची। इसके बाद लखबीर सिंह रोड़े ने पाकिस्तान से विस्फोटकों की खेप को भारत पहुंचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंधी एसएसपी नानक सिंह ने बताया कि लखबीर सिंह रोड़े की ओर से रची गई आतंकी साजिश को पुलिस की ओर से नाकाम किया गया था तथा गहनता से इस केस की जांच की जा रही है। इसी कारण लुधियाना जेल में बंद सुख घुम्मन को प्रोडक्शन वारंट पर गुरदासपुर लाया गया और जांच की गई। जांच में ही उक्त आरोपी नवीश का भी नाम सामने आया है, जिसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने बताया कि शेष आरोपी सुख भिखारीवाल इस समय तिहाड़ जेल दिल्ली में बंद है। वहीं तरनजोत सिंह तन्ना इस वक्त कपूरथला जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed