फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Grenade attack on hospital amid extortion threats, accused arrested within six hours

Amritsar News: रंगदारी की धमकी के बीच अस्पताल पर ग्रेनेड हमला, छह घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Jun 2026 10:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Tue, 02 Jun 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Grenade attack on hospital amid extortion threats, accused arrested within six hours
मुल्तानी अस्पताल में जोरदार धमाका, शीशे चकनाचूर
विज्ञापन

विदेश में बैठे हैंडलर की भूमिका भी जांच के घेरे में

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। कलानौर के मुल्तानी अस्पताल पर मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे अज्ञात हमलावरों ने हैंडग्रेनेड फेंककर हमला कर दिया। धमाका इतना तेज था कि अस्पताल की खिड़कियों और दरवाजों के शीशे चकनाचूर हो गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए छह घंटे में आरोपी को तरनतारन से गिरफ्तार कर लिया।
सूचना मिलते ही एसएसपी आदित्य, एसपी डीके चौधरी और एसएचओ औलख सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अस्पताल और आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया तथा फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

जांच के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई जिसमें एक संदिग्ध युवक अस्पताल के आसपास काफी देर तक घूमता दिखाई दिया। हालांकि ग्रेनेड फेंकने की प्रत्यक्ष फुटेज नहीं मिली है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान के प्रयास शुरू किए और तकनीकी व सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई तेज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरदासपुर पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने संयुक्त अभियान चलाते हुए घटना के महज छह घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर मुख्य आरोपी धर्मेंद्र पुत्र रणजीत सिंह काे तरनतारन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में विदेश में बैठे एक हैंडलर की संलिप्तता भी सामने आई है। पूरे नेटवर्क के आगे और पीछे के लिंक खंगाले जा रहे हैं तथा अन्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
एसएसपी आदित्य ने बताया कि अस्पताल में तेज धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। अस्पताल के शीशे टूटे मिले हैं। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है और पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। मामले की हर पहलू से जांच जारी है।

तीसरी बार निशाना बना मुल्तानी अस्पताल
कलानौर स्थित मुल्तानी अस्पताल के संचालक डॉ. अमरबीर सिंह मुल्तानी लंबे समय से गैंगस्टरों के निशाने पर हैं। फिरौती नहीं देने पर अस्पताल पर पहले भी दो बार फायरिंग हो चुकी है। दोनों घटनाओं में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था। मंगलवार को हुए ग्रेनेड हमले के बाद यह तीसरी बड़ी वारदात है जिसने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।



छह घंटे में खुला ग्रेनेड हमले का केस
कलानौर ग्रेनेड हमले के मामले में गुरदासपुर पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त कार्रवाई के तहत घटना के महज छह घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार तकनीकी और मानवीय खुफिया सूचनाओं के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई गई। प्रारंभिक जांच में विदेश में बैठे एक हैंडलर की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है और मामले से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि राज्य में सक्रिय आतंकी और आपराधिक नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed