{"_id":"57b094fb4f1c1b5a446eb057","slug":"grand-trunk-road-jam-jam-in-gurdaspur-chrischan-jam-in-gurdaspur-gurdaspur-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरदासपुर में मसीह भाईचारे ने जाम किया जीटी रोड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरदासपुर में मसीह भाईचारे ने जाम किया जीटी रोड
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Sun, 14 Aug 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
गुरदासपुर में मसीह भाईचारे के लोग प्रदर्शन करते हुए।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभु यीशु मसीह और माता मरियम की तस्वीरों से छेड़छाड़ के विरोध में रविवार को मसीह भाईचारे के लोगों ने बरियार बाईपास पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। विभिन्न गांवों से गाड़ियों में भरकर लोग 11 बजे जीटी रोड बाईपास बरियार पहुंचे और जाम लगा दिया।
वक्ताओं ने बताया कि इससे पहले भी कई बार शरारती तत्वों ने ऐसी कार्रवाइयों को अंजाम दिया है लेकिन हमारी सरकारें इसके प्रति गंभीर नहीं है। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है। इससे मसीह भाईचारे की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने यह संदेह जाहिर किया कि यह तस्वीर आईएसआई की ओर से जारी की गई है क्योंकि मुस्लिम देशों में लंबे समय से आईएसआई ने ईसाई भाईचारे को लोगों को निशाना बनाया है।
मौके पर विशेष तौर पर पहुंचे फादर रोबी ने अपना रोष शांति पूर्वक करने को कहा। उन्होंने कहा कि इस मामले में देश के राष्ट्रपति और विदेश मंत्रालय को एक मेमोरंडम भी भेजा जा रहा है। मौके पर फादर अनिल, बाबू पतरस, बाबू अनिल जोश, बाबू रुपा, बाबू अजय, तरलोक, ऊषा, कौशल्या, कांता बरिया, सुनीता सहोता, धर्मपाल, विक्टर मसीह, दिलबाग उपस्थित थे।
विज्ञापन
वहीं कैथोलिक मिशन के डीन फादर जोसेफ मैथ्यू और क्रिश्चियन मैरिज रजिस्ट्रार राकेश विलियम की अध्यक्षता में संतनी तरेजा कैथोलिक चर्च धारीवाल के समक्ष एनएच पर प्रदर्शन किया गया। दोनों तरफ ट्रैफिक बंद रखा गया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार धारीवाल अरविंद सलवान को मसीह भाईचारे ने एक मांग पत्र सौंपा। इसके बाद नायब तहसीलदार ने मसीह भाईचारे को भरोसा दिलाया कि उनकी मांग सरकार तक पहुंचा दी जाएगी।