{"_id":"574afc484f1c1b0c29108d04","slug":"government-take-loss-chinna-says-govement-take-loss-gurdaspur-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबा सरकार को भुगतना पड़ेगा खामियाजा : छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबा सरकार को भुगतना पड़ेगा खामियाजा : छीना
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Sun, 29 May 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन
गुरदासपुर में वर्करो की रैली में संबोधित करते जोगिंदर सिंह छीना।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के दलित विद्यार्थियों के साथ अकाली भाजपा सरकार की ओर से किए गए खिलवाड़ से दलित वर्ग में भारी गुस्सा है। इसका खामियाजा अकाली भाजपा गठबंधन को 2017 के चुनावों मे भुगतना पड़ेगा। यह बातें आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता जोगिंदर सिंह छीना हलका दीनानगर के गांवों में दौरा करने के दौरान वर्करों के साथ बातचीत में कहीं।
छीना ने आरोप लगाते हुए कहा कि अब सरकार दलित विद्यार्थियों की प्री मैट्रिक स्कालरशिप में भी भारी घपला कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से भेजा गया वजीफा भी अभी तक दलित विद्यार्थियों को नही दिया गया है। यह पैसा पंजाब सरकार ने संगत दर्शन कार्यक्रमों में खर्च कर दिया है।
ऐसा करके बादल सरकार दलित वर्ग और दलित विद्यार्थियों से खिलवाड़ कर रही है। छीना ने कहा कि मुख्यमंत्री बादल कहते थे कि केंद्र सरकार से नोटों का ट्रक भर कर लाएंगे और पंजाब को स्विटजरलैंड या कैलिफोर्निया बना देंगे और 25 साल तक शासन कर पंजाब का काया कल्प कर देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के वायदे भी खोखले ही साबित हुए है। उन्होंने कहा कि लोग मन बना चुके है कि 2017 में आप पार्टी की सरकार बनाएंगे।। इस मौके पर तरसेम सिंह मलूकचक, पूर्व चेयरमैन बलविंदर सिंह डालियां, रुपलाल सैनी दीनानगर, टहल सिंह बहरामपुर मौजूद थे।