{"_id":"6354170d48ae207f9c653544","slug":"go-first-airlines-made-passengers-wait-on-runway-of-mumbai-airport-on-flight-coming-to-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: गो फर्स्ट ने रनवे पर 180 यात्रियों को दो घंटे करवाया इंतजार, डीजीसीए को शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: गो फर्स्ट ने रनवे पर 180 यात्रियों को दो घंटे करवाया इंतजार, डीजीसीए को शिकायत
Sat, 22 Oct 2022 09:45 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 22 Oct 2022 09:45 PM IST
सार
एक यात्री ने बताया कि ठीक चार बजे मुंबई एयरपोर्ट पर गो फर्स्ट एयरलाइंस के विमान संख्या जी 82417 में 180 यात्री सवार हो गए। इस दौरान घोषणा होती रही कि विमान उड़ने वाला है, लेकिन उड़ा नहीं। इंतजार में दो घंटे बीत गए।
विज्ञापन
plane
- फोटो : social media
विस्तार
गो फर्स्ट एयरलाइंस ने मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर अमृतसर आने वाले विमान में 180 यात्रियों को दो घंटे इंतजार करवाया। इससे गुस्साए यात्रियों ने हंगामा किया। विमान के अंदर कुछ लोगों की एयरलाइंस के कर्मियों के साथ झड़प की भी बात सामने आई है। इस मामले में यात्रियों ने डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन (डीजीसीए) को शिकायत भेजी है।
एक यात्री ने बताया कि ठीक चार बजे मुंबई एयरपोर्ट पर गो फर्स्ट एयरलाइंस के विमान संख्या जी 82417 में 180 यात्री सवार हो गए। इस दौरान घोषणा होती रही कि विमान उड़ने वाला है, लेकिन उड़ा नहीं। इंतजार में दो घंटे बीत गए। बाद में पता चला है कि 12 यात्रियों का इंतजार किया जा रहा था। उनके आने के बाद विमान अमृतसर के लिए रवाना हुआ। यात्री ने बताया कि अगर देरी तकनीकी या मौसम में खराबी की वजह से होती तो समझ में आता। एयरलाइंस के व्यवहार से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। एयरपोर्ट डायरेक्टर वीके सेठ ने बताया कि फिलहाल उनके पास इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है।