फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Gangster's third accomplice Gurlal also arrested

गैंगस्टरों का तीसरा साथी गुरलाल भी गिरफ्तार

Wed, 28 Jul 2021 10:24 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Gangster's third accomplice Gurlal also arrested
अजनाला के गांव चमियारी में दो मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों दया सिंह उर्फ प्रीत शेखों उर्फ प्रीत लड्डू निवासी सांगना, चाटीविंड और जर्मनजीत सिंह उर्फ निक्का खडूरिया निवासी गांव चंबा खुर्द, तरनतारन की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को ही देर रात इनके तीसरे साथी गुरलाल को भी गिरफ्तार कर लिया। गुरलाल सिंह की ससुराल चमियारी में दोनों गैंगस्टर छिपे हुए थे। गुरलाल को सोमवार को देर रात तरनतारन के कमालपुर में उसके घर से पकड़ा गया। पुलिस ने मंगलवार को तीनों गैंगस्टरों को भारी सुरक्षा के बीच पहले सिविल अस्पताल, अजनाला में लाकर मेडिकल जांच करवाई और उसके बाद अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दस दिन का पुलिस रिमांड मांगा, लेकिन अदालत ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में सामने आया कि गैंगस्टर शेखों ने पुलिस पर चार राउंड फायर किए थे।
विज्ञापन

सोमवार को गिरफ्तारी से पहले हत्या और फिरौती के कई मामलों में वांछित दोनों गैंगस्टर अपनी जान बचाने के लिए गुरुद्वारा साहिब से अनाउंसमेंट करवाए जाने की दुहाई देते रहे। पुलिस आपरेशन शुरू होने के बाद हर तरफ से घिरने के बाद गैंगस्टर प्रीत शेखों उर्फ अंबरसरिया उर्फ दया ने पुलिस पार्टी पर पहले तो गोलियां चलाईं। जब पुलिस ने उसका और उसके साथी का टारगेट तय किया तो वह जान बचाने के लिए बार-बार लोकल एसएचओ से गुरुद्वारा साहिब से अनाउंसमेंट करवाए जाने की बात करने लगा।
विज्ञापन

इस बीच एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह हथियार फेंककर खुद को पुलिस के हवाले कर दे। इस दौरान यह पुलिस अधिकारी बार-बार शेखों को भरोसा देता रहा कि यहां दो डीएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। अगर हथियार फेंक कर बाहर आ जाए तो कोई भी उसे कुछ नहीं कहेगा। पुलिस की ओर से गांव के गुरुद्वारा से अनाउंसमेंट करवाए जाने के बाद गैंगस्टर शेखों और उसके एक साथी ने खुद को पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed