फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Gangster Harry Chatha's accomplice fired at the police, absconding

गैंगस्टर हैरी चट्ठा के साथी ने पुलिस पर गोलियां चलाई, फरार

Sat, 02 Apr 2022 10:09 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Gangster Harry Chatha's accomplice fired at the police, absconding
अमृतसर। गैंगस्टर हैरी चट्ठा और जग्गू भगवानपुरिया का साथी मलकीत सिंह उर्फ नवाब मेहता इलाके में पुलिस पर गोलियां चलाकर फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ियों में सवार होकर आरोपी का पीछा कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया पर आरोपी अपनी मोटरसाइकिल फेंककर इलाके की तंग गलियों में गायब हो गया। इंस्पेक्टर मुख्तियार सिंह का दावा है कि आरोपी को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

मेहता पुलिस को शुक्रवार रात जानकारी मिली थी कि चाणनके गांव निवासी मलकीत सिंह उर्फ नवाब अवैध पिस्तौल लेकर वारदात को अंजाम देने के लिए निकला है। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी। सूचना थी कि आरोपी मोटर साइकिल पर आ रहा है। एक मोटरसाइकिल सवार आते देख रुकने का इशारा किया, तो आरोपी ने पिस्तौल निकाल कर पुलिस पर फायरिंग करने के बाद फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी का पीछा शुरू कर दिया। जब पुलिस आरोपी को पकड़ने लगी तो वह मोटरसाइकिल फेंककर इलाके की तंग गलियों से फरार होकर गायब हो गया। पुलिस के अनुसार नवाब की गैंगस्टर हैरी चट्ठा और तिहाड़ जेल में बंद जग्गू भगवानपुरिया के साथ काफी नजदीकी संबंध हैं। नवाब के खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट, मारपीट, हत्या, हत्या प्रयास, फिरौती, रंगदारी, लूटपाट के एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे 15 अक्तूबर 2016 को पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। करीब तीन साल पहले जमानत लेने के बाद आरोपी फिर से अपराध करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed